City

राज्यपाल रमेश बैस से टीम मिशन पत्रकारिता और एमएनबी की शिष्टाचार भेंट

Image default
Spread the love

राज्यपाल रमेश बैस से टीम मिशन पत्रकारिता और एमएनबी की शिष्टाचार भेंट

दिव्यांग बच्चों से मुलाकात कर राज्यपाल ने उनके हैंडीक्राफ्ट वस्तुओं का भेंट किया स्वीकार

महामहिम की शुभकामनाओं से दिव्यांग करेंगे अब प्रखर पत्रकारिता

मुंबई। महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल रमेश बैंस ने एम.एन.बी इंडस्ट्रियल होम फॉर द ब्लाइंड तथा मिशन पत्रकारिता टीम के साथ मुंबई के वालकेश्वर स्थित राजभवन में एक सदिच्छा भेंट वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर दृष्टि बाधित बच्चों ने उन्हें हैंडीक्राफ्ट से बने वस्तुएं भेंट की।
महामहिम राज्यपाल बैंस के साथ इस विशेष मुलाकात में मिशन पत्रकारिता के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल ने संस्था के सकारात्मक पत्रकारिता को लेकर जारी विचार क्रांति अभियान की जानकारी देते हुए उन्हे बताया कि देश में पहली बार मिशन पत्रकारिता एक ऐसा कदम उठाने जा रही है, जिसमें नेत्रहिन, गूंगे बहरे तथा अन्य दिव्यांग छात्रों को टीवी न्यूज पत्रकारिता का प्रशिक्षण देकर उनके द्वारा मीडिया जगत में सकारात्मक क्रांति लाने का प्रयास किया जाएगा। जहां संस्था के डिजिटल न्यूज चैनल के माध्यम से दिव्यांग जन पत्रकारिता में अपनी प्रतिभा से जनजागृति लाने का सार्थक प्रयास करेंगे। जायसवाल ने गर्व किया कि राज्यपाल बैस जैसे महान व्यक्तियों के साथ मिलकर हम सभी समाज के लिए बेहतर बदलाव लाने का काम कर रहे हैं। साथ ही नैब इंडिया संस्था के अध्यक्ष विमल कुमार डेंगला ने भी सभी का धन्यवाद जताया।
इस आयोजन की मुख्य सूत्रधार समाज सेविका बबीता वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वे हमेशा से दिव्यांगजनों के आर्थिक प्रबोधन के लिए उनके साथ खडी रही है। साथ ही मिशन पत्रकारिता के माध्यम से वे समाज और मीडिया जगत में सकारात्मक विचार क्रांति लाने का निरंतर प्रयास करती रहेगी।
इस विशेष अवसर पर खुद को मूर्तिकार बताते हुए महामहिम ने दिव्यांग छात्रों द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट वस्तुओं की भरपूर तारीफ की। यह वस्तुएँ दिव्यांग छात्रों के कौशल और सृजनात्मकता का प्रमोशन करती हैं और उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए साहसित करती हैं। उन्होंने दिव्यांग छात्रों के सहायता के लिए पांच लाख रूपए की धनराशि दान की। इस दान के माध्यम से, राज्यपाल ने दिव्यांग छात्रों के जीवन में एक बड़ी मदद प्रदान की है और उन्हें एक उत्कृष्ट शिक्षा की ओर प्रोत्साहित किया है। राज्यपाल बैस ने दिव्यांग छात्रों के साथ बिताई इस मूल्यवान समय के लिए बड़े ही प्रेरणास्पद और महत्वपूर्ण संदेश दिया है, और उन्होंने इस मौके को उनके लिए यादगार बना दिया है।
इस चर्चासत्र में दिव्यांग छात्रों की ओर से MNB के CEO तथा पत्रकार मयंक शेखर ने संचालन करते हुए दोनों संस्थाओं के कार्य का परिचय देते हुए महामहिम का अभिवादन किया।
इस विशेष मुलाकात में खास तौर पर मिशन पत्रकारिता वूमेन जोन की अध्यक्षा श्रीमती बबीता वर्मा, श्रद्धा सिंह, प्रिंस करण सिंह वर्मा, नैब इंडिया की ED पल्लवी कदम, एमएनबी होम फॉर ब्लाइंड के CES रमाकांत साटम, दिव्यांग कोरियोग्राफर ज्योति तथा शमीम अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश: फीरोजा और उसके भाई ने कस्टम विभाग को रिश्वत देकर नकली लाइसेंस का उपयोग कर हथियारों की आपूर्ति

hindustanprahari

A Home So Uncluttered That It Almost Looks Empty

hindustanprahari

एम्पोकेयर फाउंडेशन की चेयरमैन लकी मिश्रा को महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने किया सम्मानित

hindustanprahari

Leave a Comment