City

“आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार 2023” से सम्मानित हुईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा

Image default
Spread the love

“आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार 2023” से सम्मानित हुईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा

तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम आचार्य श्री महाश्रमण के सन्निधि में आयोजित महिला मंडल के राष्ट्रीय अधिवेशन में किया गया पुरस्कृत

मुंबई। तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में हर वर्ष प्रदान किया जाने वाला “आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार” इस वर्ष राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा को प्रदान किया गया। नंदनवन में 7 अक्टूबर 2023 से शरू हुए अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन उन्हें उनकी सेवाओं के मद्देनज़र पुरस्कृत किया गया। श्रीमती रेखा शर्मा से पहले “आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार” से डॉ. पूर्णिमा आडवाणी, सुश्री किरण बेदी, श्रीमती सावित्री जिंदल, श्रीमती नीलिमा खेतान, श्रीमती अनुराधा कोइराला, श्रीमती मृदुला सिन्हा एवं श्रीमती सुमित्रा महाजन जैसी हस्तियाँ पुरस्कृत हो चुकी हैं। पुरस्कार प्राप्ति के पश्चात श्रीमती रेखा शर्मा ने आचार्य महाश्रमण जी, साध्वी प्रमुखा, साध्वीवर्या एवं अन्य साधु-सध्वियो के दर्शन कर कृतज्ञता ज्ञापित किये।
पुरस्कार कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया ने पुरस्कार एवं चयन के बारे में बताते हुए अणुव्रत अधिशास्ता आचार्य तुलसी के जीवन एवं पुरस्कार से संवंधित जानकारी दी।
श्रीमती सूरज जी बराड़िया ने श्रीमती रेखा शर्मा का परिचय दिया, श्रीमती सुमन जी नाहटा ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किय तत्पश्चात अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल टीम ने शॉल, मोमेंटो भेंट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया के अलावा महामंत्री मधु देरासरिया, निवर्तमान महामंत्री तरुणा बोहरा, प्रधान ट्रस्टी पुष्पा जी बैंगानी, “आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार” की पूर्व निदेशक शायर जी बेंगानी सहित अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूरी टीम की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती रेखा शर्मा गत 6 वर्षों से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा के रूप मे कार्य कर रही हैं। इन्हें त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए लगातार दो बार मनोनीत किया गया। श्रीमती शर्मा की सेवा भावना व कुशल नेतृत्व महिला समाज के जागरण हेतु सक्रिय योगदान का श्रेष्ठतम उदाहरण है। इनके नारी सशक्तिकरण के प्रति सजगता व कर्मठता से उत्प्रेरित होकर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अपने सर्वोच्च सम्मान “आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार 2023” से उन्हें सम्मानित किया।

Related posts

वसई गौरव अवार्ड 2023 का भव्य आयोजन, देवेंद्र खन्ना ने किया विशिष्ट लोगों को सम्मानित

hindustanprahari

These Fitness Tips Help Take Inches off Your Waistline

hindustanprahari

महिला व बालकल्याण विभाग द्वारा जिला परिषद स्कूल में व्याख्यान का आयोजन किया गया

hindustanprahari

Leave a Comment