City Travel

विवेक कुमार गुप्ता ने मध्य रेल के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

Image default
Spread the love

मुंबई : पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने महाप्रबंधक श्री विजय कुमार के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के पश्चात 11 नवंबर 2025 से मध्य रेल के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है।

भारतीय रेलवे इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसई) के 1988 बैच के अधिकारी, गुप्ता वर्तमान में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने यह पद 11 जुलाई 2025 को ग्रहण किया था। इससे पहले, वे नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंध निदेशक थे, जिस संगठन को भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के कार्यान्वयन का दायित्व सौंपा गया था।

श्री गुप्ता ने भारतीय रेलवे में अपने शानदार कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड में प्रधान कार्यकारी निदेशक (गति-शक्ति) के रूप में, वे सात प्रमुख विभागों – सिविल (निर्माण, परियोजना निगरानी और स्टेशन विकास), विद्युत (आरई), सिग्नल एवं दूरसंचार, यातायात, वित्त, योजना और आर्थिक निदेशालयों – के एकीकृत कामकाज के लिए ज़िम्मेदार थे ताकि पीएम गति-शक्ति पहल के तहत प्रमुख रेलवे परियोजनाओं की सुसंगत योजना और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने पश्चिम और मध्य रेल दोनों में विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर भी कार्य किया है, जिनमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), मुख्य ट्रैक इंजीनियर, मुख्य पुल इंजीनियर और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) शामिल हैं। इन भूमिकाओं में, श्री गुप्ता ने नई लाइन निर्माण, गेज परिवर्तन, दोहरीकरण और मल्टी-ट्रैकिंग कार्य, ट्रैक निर्माण, यातायात सुविधाएँ और पुल रखरखाव जैसी महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन (एमआरवीसी) में मुख्य इंजीनियर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, श्री गुप्ता ने लगभग ₹20,000 करोड़ के संयुक्त परियोजना मूल्य वाली एमयूटीपी I, II और III परियोजनाओं के समन्वय और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ₹34,000 करोड़ की एमयूटीपी 3ए परियोजना के प्रारंभिक कार्य का नेतृत्व किया। उनकी जिम्मेदारियों में परियोजना नियोजन और निष्पादन के लिए विश्व बैंक, एआईआईबी, एमएमआरडीए, सिडको और महाराष्ट्र सरकार जैसी एजेंसियों के साथ व्यापक संपर्क शामिल था।

भुसावल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (अप्रैल 2019 – अगस्त 2021) के रूप में, उन्होंने प्रभावी व्यय नियंत्रण और राजस्व सृजन उपायों के माध्यम से संरक्षा, विश्वसनीयता, बुनियादी ढांचे में वृद्धि, कर्मचारी कल्याण, ग्राहक संतुष्टि और राजकोषीय विवेक पर ध्यान केंद्रित करते हुए कुशल परिचालन सुनिश्चित किया।

रेलवे परिचालन, बुनियादी ढांचा प्रबंधन और परियोजना निष्पादन में अपने शानदार अनुभव के साथ, श्री विवेक कुमार गुप्ता रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच व्यापक रूप से सम्मानित हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में, मध्य रेल परिचालन उत्कृष्टता और यात्री सेवा में और अधिक महत्वपूर्ण एवं श्रेष्ठ उपलब्धियां हासिल करने के लिए तैयार है।

Related posts

एमएनबी होम फॉर द ब्लाइंड संस्था में धूमधाम से सम्पन्न हुआ 68 वां स्थापना दिवस, दिव्यांगजनों ने गाया भजन

hindustanprahari

Staples Has Discounted The iPad Mini 4 By $100

hindustanprahari

“एहसास” संजय सहानी और डॉ. संजीदा खानम की कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर

hindustanprahari

9 comments

Leave a Comment