Entertainment Uncategorized

दर्शक मास्क टीवी पर ‘आज़मगढ़’ को देख पाएंगे फ्री

Image default
Spread the love

मुम्बई। विवादों से घिरी पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म ‘आजमगढ़’ के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है और यह फ़िल्म आगामी ईद के मौके पर 28 अप्रैल को मास्क टीवी ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फ़िल्म के प्रोमोटर संजय भट्ट के अनुसार वे दर्शकों को ईद का तोहफ़ा देने के लिए विचार कर रहे हैं और ऐसे में चैनल पर आजमगढ़ की फ्री स्ट्रीमिंग सम्भव है। दर्शक इसे एक खास तरह के कोड की मदद से फ्री में देख पाएंगे जो कोड सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा।
फ़िल्म आजमगढ़ के निर्माता हैं चिरंजीवी भट्ट व अंजू भट्ट। फ़िल्म के लेखक हैं कमलेश मिश्रा। जबकि इस फ़िल्म में संगीत दिया है बापी भट्टाचार्या ने। बिल्कुल ही नए कॉन्सेप्ट पर आधारित फिल्म आजमगढ़ में पंकज त्रिपाठी, अमिता वालिया और अनुज शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने अभिनय से जान फूंक दिया है। यह फ़िल्म एक तरह से दर्शकों के लिए ईद का शानदार तोहफा साबित होगी, क्योंकि बेहतर कन्टेन्ट के साथ साथ बेहतर अभिनय व संगीत का समावेश एक साथ दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस ईद पर कूपन कोड के जरिये सभी फ़िल्म शोज़, वेब सिरीज़ फ़्री देखने को मिलेंगे। यह कोड तुरंत प्रभावी है जो 24 तारीख़ तक जारी रहेगा।
मास्क टीवी पर लीच, भलेस्सा, मिशन 70, बुरहान और दूसरी फ़िल्में आदि शामिल हैं।

Related posts

फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के फर्स्ट पोस्टर में लंगोट में दिखे कार्तिक आर्यन

hindustanprahari

Check Out Valve’s New VR Controller Prototype In Action

hindustanprahari

अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत और लगन से काम करना ही मेरी भक्ति है: प्रियंका तिवारी

hindustanprahari

3 comments

Leave a Comment