City

राज्यपाल रमेश बैस के हाथों हुआ अथर्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन

Spread the love

राज्यपाल ने शहीद जवानों की बेटियों को शिक्षा के लिए निःशुल्क लैपटॉप भी प्रदान किया

मुंबई। अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष और बोरीवली विधायक सुनील राणे द्वारा दो दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन बोरीवली में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और सेना के वरिष्ठ और सेवानिवृत्त अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. कोराकेंद्र ग्राउंड, बोरिवली पश्चिम में दो दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी में देश के आधुनिक हथियारों और रक्षा यंत्र को लोगों के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है.
भारतीय सशस्त्र बल अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों की दो दिवसीय प्रदर्शनी में सशस्त्र बलों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी दी जा रही है. सैनिकों के पराक्रम की अनकही गाथाएं ऑडियो-विजुअल के साथ दिखाया जा रहा है साथ ही शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया गया. अथर्व फाउंडेशन द्वारा राज्यपाल के हाथों शहीद जवानों की बेटियों को शिक्षा के लिए निःशुल्क लैपटॉप का भी वितरण भी किया गया.
बोरीवली में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विधायक सुनील राणे के कुशल नेतृत्व में अथर्व फाउंडेशन की ओर से किया गया एक शानदार आयोजन है.
विधायक सुनील राणे ने कहा कि यह प्रदर्शनी युवाओं को सेना में भर्ती होने और सेना में करियर के अवसरों के बारे में जानने के लिए उपयुक्त व्यवस्था की गयी है. विशेष रूप से बोरीवली के स्थानीय नागरिकों के लिए यह गर्व और सम्मान का अवसर है.

  • संतोष साहू

Related posts

एनयूजेआई की महाराष्ट्र इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन

hindustanprahari

एमआरवीसी का 27वां स्थापना दिवस: 37 कर्मचारियों को सम्मान, 238 एसी लोकल ट्रेनों की खरीद प्रक्रिया शुरू

hindustanprahari

“आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार 2023” से सम्मानित हुईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा

hindustanprahari

Leave a Comment