City

ज्ञानकृपा मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी द्वारा महिला दिवस उत्साह के साथ संपन्न

Image default
Spread the love

मुंबई। इंटरनेशनल वुमेन्स डे के अवसर पर ज्ञानकृपा मल्टीस्टेट को-ऑप क्रेडिट सोसायटी की ओर से “उत्सव महिला शक्ति का – उत्सव सुरक्षित भविष्य का” विषय पर महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम लालबाग में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

ज्ञानकृपा समूह के शिल्पकार बाजीराव शंकर देसाई के नेतृत्व में समूह की स्थापना से लेकर आज तक संस्था ने सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए जमा राशियों पर आकर्षक ब्याज दर प्रदान की है तथा अनेक लोगों को लोन (कर्ज ) सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई हैं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अलका थरवाल ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विषय में मार्गदर्शन किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सविता साकोरे, पुलिस निरीक्षक, शिवडी पोलीस स्टेशन, ने भी महिलाओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कई प्रमुख महिलाएँ अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इनमें भारती पेडणेकर (लालबाग, वार्ड क्र. 203 की नवनिर्वाचित नगरसेविका), झुलेखा रईस शेख, सुधा सुरेश मेहेर, सुवर्णा प्रभु, चारुशिला राणे, किर्ती शिंदे, सुनीता शेलके, धनश्री फाटसकर, रेणुका खामकर तथा सुनीता देसाई (संचालिका, ज्ञानकृपा मल्टीस्टेट को-ऑप क्रेडिट सोसायटी, नवी मुंबई) शामिल थीं।
संस्था के प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन मोलावडे के नेतृत्व में संस्था प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। वर्ष 2030 तक संस्था का लक्ष्य 2500 करोड़ रुपये की जमा राशि और 1700 करोड़ रुपये के ऋण वितरण के साथ कुल 4200 करोड़ रुपये का वित्तीय लक्ष्य हासिल करना है।

संतोष साहू

Related posts

Apple MacBook Air Vs. Microsoft Surface Laptop

hindustanprahari

जीवनधारा संघ का आरे रुग्णालय के लिए रास्ता रोको आंदोलन पोलीस के सहयोग से किया गया स्थगित

hindustanprahari

सिर्फ कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर लगना चाहिए जीएसटी, पोइसर जिमखाना के पब्लिक सेमिनार में उठी आवाज़

hindustanprahari

Leave a Comment