City Uncategorized

वसई-विरार मनपा ने नागरिकों से “कोकण सरस” फेस्टिवल में शामिल होने की अपील की

Image default
Spread the love

वसई-विरार मनपा ने नागरिकों से “कोकण सरस” फेस्टिवल में शामिल होने की अपील की

वसई-विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने शहर के नागरिकों से 12 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले “कोकण सरस” फेस्टिवल में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह फेस्टिवल जिला परिषद पालघर के उम्मेद अभियान और मनपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
इस फेस्टिवल में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न हस्तशिल्प, कला वस्तुएं, घरेलू उत्पाद और पारंपरिक व्यंजनों की बड़ी प्रदर्शनी और बिक्री आयोजित की जाएगी। यह आयोजन 12 मार्च से 16 मार्च 2026 तक, सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक म्हाडा मैदान (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स), ज़कात नाका, विरार (पश्चिम) में होगा।

फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में 9 मार्च 2026 को मनपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन प्रवीण शेट्टी, कमिश्नर मनोज कुमार सूर्यवंशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पालघर मनोज रानाडे, स्थायी समिति के सदस्य, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, परिवहन प्रबंधक धैर्यशील जाधव, पत्रकार तथा महानगरपालिका और जिला परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सीईओ मनोज रानाडे ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, उनकी मेहनत को सम्मान देना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में फेस्टिवल में आकर महिला समूहों के उत्पाद खरीदने की अपील की।

वहीं मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी ने पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से इस फेस्टिवल का व्यापक प्रचार करने की अपील करते हुए कहा कि वसई-विरार क्षेत्र में पहली बार “कोकण सरस” फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी।

स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन प्रवीण शेट्टी ने भी फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने की बात कही और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की, ताकि स्थानीय महिला समूहों के उत्पादों को नई पहचान मिल सके।

Related posts

नारायण सेवा संस्थान द्वारा मुंबई में आयोजित होगा फ्री आर्टिफिशियल लिम्ब माप कैम्प

hindustanprahari

Why Consumer Reports Is Wrong About Microsoft’s Surface Products

hindustanprahari

दिवा में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

hindustanprahari

Leave a Comment