City

राजभवन में अथर्व फाउंडेशन द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवार के लिए रुग्णवाहिका भेंट

Image default
Spread the love

राजभवन में अथर्व फाउंडेशन द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवार के लिए रुग्णवाहिका भेंट

मुम्बई। देश की रक्षा में बलिदान करने वाले सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्था अथर्व फाउंडेशन द्वारा पूर्वोतर राज्य के सैनिकों और उनके परिवार के स्वास्थ्य कल्याण के लिए एंबुलेंस डोनेट किया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में बोरीवली के विधायक और अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील राणे ने असम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों के राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड्स को एम्बुलेंस भेंट करके पूर्व सैनिकों तथा शहीद जवानों के परिवारों के कल्याण के लिए अपने संकल्प को इस वर्ष भी पूरा किया है।
एंबुलेंस डोनेशन का उद्देश्य सशस्त्र बलों में सेवा करने वाले बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार करना है।
अथर्व फाउंडेशन पिछले एक दशक से अधिक समय से सैनिकों के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम से जुड़ा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में सुनील राणे के द्वारा उत्तर पूर्व के राज्यों के लिए विशेष रूप से कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की गई। अथर्व फाउंडेशन ने 5 मई 2022 को मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सिक्किम और नागालैंड के राज्य सैनिक बोर्डों को एम्बुलेंस भेंट दी। इसके अलावा सुनील राणे ने 21 जनवरी 2020 को पूर्व सैनिक लीग चुराचांदपुर, मणिपुर को एक एम्बुलेंस दान की, और व्यक्तिगत रूप से पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों को मिले और उनकी समस्या पर चर्चा की।
पिछले दिनों सुनील राणे के नेतृत्व में दो दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी का अभूतपूर्व आयोजन कोरा केंद्र मैदान बोरीवली में किया गया था।
सुनील राणे द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत शहीद सैनिकों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए निःशुल्क लैपटॉप का वितरण किया जाता है।
इस अवसर पर सुनील राणे ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह अथर्व फाउंडेशन के द्वारा इस वर्ष भी विभिन्न कार्यकर्मों के माध्यम से सैनिकों के कल्याण के प्रति अपने संकल्प को पूरा कर रहा है। आज कारगिल विजय दिवस पर आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस हमारी पूर्वोतर सैनिकों और उनके परिवार के स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोगी साबित होगी।

  • संतोष साहू

Related posts

NDA की तरफ से उद्धव ठाकरे के करीबी को टिकट का ऑफर, लग सकता है उद्धव ठाकरे को झटका

hindustanprahari

नोएडा में ईपीएफओ की कार्यशाला, छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों को नए नियमों की दी जानकारी

hindustanprahari

एमएलए व समाजसेवक सोनू कुमार झा को पुत्री रत्न की प्राप्ति पर बधाई देने पहुंचे राजनीतिक, प्रशासनिक और बॉलीवुड हस्ती

hindustanprahari

Leave a Comment