City

जमा पानी पंपिंग द्वारा टंकियों में जमा करने वाली यंत्रणा कार्यान्वित करें

Image default
Spread the love

मुंबई : बारिश के कारण सांताक्रुज, मिलन सबवे इन सखल भागों में पानी जमा होने से यातायात बाधित होता है.

शनिवार से मुंबई में शुरु हुई बारिश की पार्श्वभूमि पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन भागों की कार्यान्वित यंत्रणा की भरी बारिश में जाकर प्रत्यक्ष जांच की. वहीं मुंबई में जिन सखल भागों में बारिश के पानी से यातायात बाधित होता है, ऐसे स्थानों पर भी यह यंत्रणा कार्यान्वित करने के निर्देश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महानगरपालिका प्रशासन को दिए.
इस समय अतिरिक्त मनपा आयुक्त (प्रकल्प) पी. वेलरासू, उपायुक्त (आधारभूत सुविधा) उल्हास महाले, प्रमुख अभियंता (पर्जन्य जलवाहिनियां) राजू जहागीरदार, उप प्रमुख अभियंता विभास आचरेकर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
इस समय मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलन सबवे परिसर में बारिश के दिनों में यातायात बाधित होकर नागरिकों को परेशानी होती है. इस वर्ष पानी की निकासी करने के लिए हजारों लीटर क्षमता का वॉटर टैंक कार्यान्वित किया गया है. सकल भाग का पानी पंपिंग द्वारा उठाकर टंकी में जमा किया जा रहा है. इसलिए वहां यातायात व्यवस्था सुचारु है. इसी तर्ज पर मुंबई के अन्य सखल भागों में भी ऐसी यंत्रणा कार्यान्वित किए जाने के निर्देश उन्होंने दिए. मुंबई मनाप की वॉर रुम की यंत्रणा मुंबई में हुए बारिश की परिस्थिति पर ध्यान दे रही है. नागरिकों को बारिश के दिनों में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस ओर ध्यान देने के निर्देश भी मुख्यमंत्री शिंदे ने दिए. दरमियान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के वरली के कोस्टल रोड का काम के स्थान को भेंट देकर जांच की.

Related posts

शिवसेना तालुका संयोजक श्रीमती अश्विनी चव्हाण ने पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

hindustanprahari

मानवाधिकार न्याय जन सेवा ट्रस्ट के छठवें वर्धापन दिवस पर 10 मई को नए कार्यालय का उद्घाटन, हेल्थ चेकअप कैंप भी आयोजित

hindustanprahari

आल इंडिया युवा शक्ति पासी ट्रस्ट द्वारा फ्री बॉडी चेकअप कैम्प आयोजन

hindustanprahari

Leave a Comment