Entertainment

गीतकार – गायक नितिन रायकवार की उपस्थिति में निर्माता संगीतकार द्रोण रामनारायण की हिंदी फिल्म ‘चिल्लर गैंग’ का म्युज़िक B4U द्वारा रिलीज़

Image default
Spread the love

मुम्बई। पिछले 12 वर्षो से संगीतकार के रूप में काम कर रहे द्रोण रामनारायण अब निर्माता के रूप में हिंदी फिल्म “चिल्लर गैंग” लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म का म्युज़िक भी उन्होंने दिया है साथ ही दो गाने भी गाये हैं। तरुण मोहम्मद इसके लेखक निर्देशक हैं। इस फ़िल्म को अगस्त 2023 के अंतिम सप्ताह में रिलीज करने की योजना है। इसकी शूटिंग दिल्ली, एनसीआर और मुम्बई में की गई है। द्रोण रामनारायण ने फिल्म में एक किरदार भी निभाया है।
मुम्बई में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी झोपड़पट्टी में रहने वाले सात ऐसे नाबालिग बच्चों की कहानी है जिनके जीवन में एक अप्रत्याशित घटना है और आक्रोश में वे अपराध की दुनिया में प्रविष्ट कर जाते हैं। फिर एक भले आदमी के द्वारा उन्हें अपराधबोध होता है और सभी बाल सुधारगृह में चले जाते हैं।
इस फिल्म के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।
इस प्रेस कांफ्रेंस के अवसर पर द्रोण रामनारायण के अलावा ‘आती क्या खंडाला’ सहीत कई प्रसिद्ध कैची गाने लिखने वाले नितिन रायकवार, बी4यू के ज़ुबैर खान, सिंगर अनिल विश्वकर्मा और सिंगर नाजिया चाहत भी उपस्थित थे।
आंख खुली अंधे की गीत को अनूप सिंह ने लिखा है जबकि इसे नितिन रायकवार और अनिल विश्कर्मा ने गाया है। वहीं मुकेश सराशर इसके कोरियोग्राफर हैं।
द्रोण रामनारायण ने कहा कि बतौर निर्माता हालांकि काफी चुनौती का सामना करना पड़ा। टीम का भरपूर सहयोग मिला और फिल्म सीमित बजट में छह महीने में बन गई। कुल मिलाकर बेहतर अनुभव रहा।
इसमें दिल्ली के प्रतिभाशाली बाल कलाकारों का चयन किया गया था। चूंकि फिल्म की पृष्ठभूमि मुम्बई रखी गई है इसीलिए मुम्बईया बोली के लिए बच्चों के खूब अभ्यास कराया गया।
नितिन रायकवार ने कहा कि इस फिल्म जो गाना मैंने गाया है वो मुम्बईया लोग बोलचाल में प्रयोग करते हैं। ‘आंख खुली अंधे की, वाट लगी धंधे की’ मेरे स्टाइल का ही गाना है जिसे गाकर मुझे बहुत मज़ा आया क्योंकि मैं एक गीतकार के रूप में ऐसे ही गाने लिखता हूँ लेकिन ये गाना मेरे लिये किसी और ने लिखा।
डीएम डब्लू क्रिएटर के बैनर तले बनी फिल्म में कोमल पराशर, निखिल राज, अजीता झा इत्यादि ने अभिनय किया है। चिल्लर गैंग का टाइटल सॉन्ग लक्षय, प्याला ये शराब दा को शाहिद माल्या ने गाया है। इस फिल्म में दो गाने सीटू जयपुरी ने लिखे हैं
द्रोण रामनारायण ने बताया कि सिंगर अमन त्रिखा की आवाज़ में इस सावन के महीने में शिव भक्ति गीत ‘सत्य शिवाय’ रिलीज होने जा रहा है।

  • संतोष साहू

Related posts

अयोध्या की रामलीला के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेताओं ने साझा किये अपने अद्भुत अनुभव

hindustanprahari

वर्तमान समय की घटनाओं पर फिल्में बनाना पसंद करती हैं डॉ. रविकला गुप्ता

hindustanprahari

मधु मोहित मेकअप जगत में आज किसी नाम की मोहताज नहीं है

hindustanprahari

Leave a Comment