Entertainment

अयोध्या की रामलीला में इस बार भी महत्वपूर्ण पात्रों में दिखेंगे बॉलीवुड कलाकार

Image default
Spread the love

रज़ा मुराद बनेंगे अभिरावण, सुनील पाल बनेंगे नारद, तो वहीं मंदोदरी बनेंगी अमिता नांगिया, कौशल्या बनेंगी मंगीषा यादव और वेदमती बनेंगी शीबा

मुम्बई। हाल ही में अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष (बॉबी) मलिक ने जुहू स्थित रामदा होटल में अपने महाकाव्य के कलाकारों को आमंत्रित किया। कोरोना काल में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में शुरू हुई अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं ने प्रमुख किरदार निभाया था। प्रतिवर्ष फिल्म के कलाकारों का चयन रामायण के विभिन्न पात्रों के लिए किया जाता है।
सन 2020 में 16 करोड़ लोगों ने देखा, 2021 में 22 करोड़ लोगों ने देखा तो वहीं पिछले साल 2022 में 26 करोड़ लोगों ने रामलीला देखा। इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता है ताकि दूरस्थ गांव के लोग भी प्रभु श्रीराम की महिमा को पहचानें और अपने जीवन को आदर्श बनाएं।
अयोध्या की रामलीला उत्तरप्रदेश सरकार और संस्कृति मंत्रालय सहयोग एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से की जाती है। प्रेस कांफ्रेंस के अवसर पर रामलीला कमेटी के महासचिव शुभम मलिक ने कहा कि अयोध्या की रामलीला राम भक्तों की प्रिय रामलीला और इनके ह्रदय में बसती है। हम बड़े भाग्यशाली हैं कि अयोध्या की रामलीला करने का सौभाग्य हमें प्राप्त होता है। अयोध्या की रामलीला कमेटी संरक्षक सत्यप्रकाश राणा (बीजेपी प्रवक्ता) ने बोला हमारा यह उद्देश्य है कि दुनिया में रामलीला के भक्त अयोध्या की रामलीला को देखें।
अयोध्या की रामलीला कमेटी के वाइस चेयरमैन करण शर्मा ने बोला कि यह विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि राम भक्तों के प्यार और आशीर्वाद से इसका मंचन होता है।
अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि मैं हर साल अयोध्या की रामलीला में अलग अलग भूमिका निभाता हूँ। इस बार 2023 में मैं अभिरावण बनने जा रहा हूँ। मेरे जीवन में रामजी की बड़ी कृपा रही है। राम तेरी गंगा मैली, राम लखन, रामलीला जैसी फिल्मों से मुझे प्रसिद्धि मिली है जहाँ राम का नाम जुड़ा है।
कॉमेडियन सुनील पाल ने बताया कि मैं इस बार रामलीला में नारद मुनि का रोल कर रहा हूं। सुभाष मलिक जी का मेरे पास फोन आया था और मैंने बेहिचक उनको हां बोल दिया क्योंकि मैं यह सुअवसर नहीं गंवाना चाहता था। मैंने कभी रंगमंच में अभिनय नहीं किया है इसलिए नर्वस भी हूँ लेकिन भगवान राम की कृपा से सब आसान हो जाएगा ऐसी पूरी आस्था है।
श्रीराम की भूमिका निभाने वाले राहुल भुच्चर ने बताया कि यह स्वयं भगवान का आशीर्वाद है। सब वही चुनते हैं राम की लीला अपरम्पार है। हम सभी कलाकार भक्ति भाव से रिहर्सल करते हैं और दस दिन तक दर्शकों के सामने किरदार को जीवंत करने का प्रयास करते हैं। प्रभु से यही विनती करते रहते हैं कि कोई त्रुटि न हो। रामलीला के माध्यम से समाज में श्री राम के चरित्र का प्रसार प्रचार करना भी हमारी जिम्मेदारी है
2023 की रामलीला में आकाशदीप (कुंभकरण), शीबा (वेदमती जो सीता की पूर्व जन्म है), गजेंद्र चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण), अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन (केवट), वरुण सागर (हनुमान), सुनील पाल (नारद मुनी), राहुल भुच्चर (श्री राम), लिली सिंह (सीता), पूनम ढिल्लों (शबरी माई), जिया (कैकई) और मंगीषा यादव (कौशल्या) के पात्र में दिखाई देंगे।

  • संतोष साहू

Related posts

अपनी कौशल को तराशने के लिए खूब मेहनत करती हैं मीनाक्षी श्रीवास्तव

hindustanprahari

‘अखंड भारत गौरव अवॉर्ड’ समारोह में प्लेबैक सिंगर उदित नारायण और विजय बेनेडिक्ट सहित आरटीआई सेल की प्रेसिडेंट मनीषा खरे हुए सम्मानित

hindustanprahari

Now, More Than Ever, You Need To Find A Good Travel Agent

hindustanprahari

Leave a Comment