City

वसई-विरार महानगरपालिका के 10 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त

Image default
Spread the love

वसई-विरार महानगरपालिका के 10 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त

मान्यवरों की उपस्थिति में संपन्न हुआ सम्मान एवं सेवापूर्ति समारोह

वसई-विरार: वसई-विरार शहर महानगरपालिका के स्थापना विभाग से 31 मई 2026 को नियत आयु पूर्ण होने पर कुल 10 अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में 29 मई 2026 को महानगरपालिका मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य सेवापूर्ति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में सहायक आयुक्त हरेश्वर वसंत पाटील, अधीक्षक नंदकुमार बुधाजी पाटील, वरिष्ठ लिपिक विष्णु कालू पाटील, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास जाधव, सुनील पोपट महामुनी एवं बुधल मंगल्या पाटील, मजदूर कर्मचारी नरेंद्र एन. जाधव तथा स्वास्थ्य कर्मचारी शांताराम पांढरे, विलास बसवनाथे और यशवंत मांजी दवडे शामिल हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थापना विभाग के वरिष्ठ लिपिक उमेश मसणेकर ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के सेवाकाल एवं योगदान की जानकारी देकर की। इसके बाद उपस्थित मान्यवरों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महानगरपालिका की प्रगति में इन अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान जिम्मेदारीपूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए संस्था और नागरिकों की सेवा की है। उनकी निष्कलंक एवं समर्पित सेवा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महानगरपालिका के विभिन्न विभागों में कार्य करते हुए उन्होंने नागरिक-केंद्रित प्रशासन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर महापौर अजीव पाटील, उपमहापौर मार्शल लोपिस, सभागृह नेता प्रफुल साने तथा स्थायी समिति के सभापति प्रवीण शेट्टी के हस्तों से सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें सेवानिवृत्ति लाभ संबंधी धनादेश भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सहकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा मान्यवरों, महानगरपालिका प्रशासन और विशेष रूप से स्थापना विभाग का आभार माना।

कार्यक्रम में महापौर अजीव पाटील, उपमहापौर मार्शल लोपिस, सभागृह नेता प्रफुल्ल साने, स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी, उपआयुक्त अजित मुठे, उपआयुक्त हर्षला राणे तथा नगर सचिव विश्वनाथ तळेकर मंचासीन थे। समारोह में महानगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव विश्वनाथ तळेकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उमेश मसणेकर ने किया।

Related posts

मुंबई उपनगरीय रेल के कायाकल्प को मिलेगी गति: तीन रेलवे उत्पादन इकाइयों मेंएक साथ होगा 238 एसी रेकों का निर्माण

hindustanprahari

पूर्व विधायक नरेंद्र पवार को मानवाधिकार न्याय जनसेवा ट्रस्ट की तरफ से जन्मदिन की शुभेच्छा.

hindustanprahari

NDA की तरफ से उद्धव ठाकरे के करीबी को टिकट का ऑफर, लग सकता है उद्धव ठाकरे को झटका

hindustanprahari

Leave a Comment