City Politics

महाराष्ट्र में इस वक्त तानाशाही चल रही है’, आदित्य ठाकरे का शिंदे सरकार पर हमला

Image default
Spread the love

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस समय तानाशाही चल रही है और यहां कई घोटाले हो रहे हैं। जब हम सरकार में थे तो राज्य की जनता के लिए काम किया गया।

उन्होंने कहा कि अभी नगर आयुक्त दो दिन से शहर में नहीं हैं। मानसून में उद्धव ठाकरे मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करते थे लेकिन ये सीएम ऐसा नहीं कर रहे हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। आईएमडी के मुंबई केंद्र की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि पिछले 24 घंटों में मुंबई शहर में मध्यम बारिश हुई जबकि उपनगरों में भारी बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि समुद्र के किनारे बसे शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगर में सोमवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे पूर्व क्रमश: 31 मिलीमीटर, 54 मिलीमीटर और 59 मिलीमीटर औसतन बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि आईएमडी ने आगामी 24 घंटों में शहर और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। उसके मुताबिक इस दौरान कभी-कभी बहुत तेज बारिश भी हो सकती है।

Related posts

द्वारिकामाई चैरिटी संस्था का राशन वितरण कार्यक्रम संपन्न

hindustanprahari

मुंबई उपनगरीय रेल के कायाकल्प को मिलेगी गति: तीन रेलवे उत्पादन इकाइयों मेंएक साथ होगा 238 एसी रेकों का निर्माण

hindustanprahari

कला क्रीड़ा महोत्सव में सोमोजीत रॉय मिस्टर पर्सनैलिटी तो मोनालिसा वर्मा मिस पर्सनैलिटी

hindustanprahari

Leave a Comment