City State

वृद्ध / वरिष्ठ रेल यात्रियों के समस्याओं के समाधान के लिए “सत्यमेव जयते सेवार्थ ट्रस्ट” ने केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र !

Image default
Spread the love

मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफ लाइन है, जब ट्रेन किसी कारणवश कुछ समय के लिए बंद हो जाती है तो यात्रियों का हल बेहाल हो जाता है, डेली लाखो लोग ट्रेन से प्रवास करते है, जिसमें वृद्ध, दिव्यांग को सफर करने मे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, दिव्यांगों के लिए प्रशासन ने अलग से बोगी में व्यवस्था की है लेकिन वृद्ध / वरिष्ठ नागरिकों के लिए सिर्फ कोई कोई डिब्बे / बोगी में लास्ट सीट पर सिर्फ 7 वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की सुविधा है, बाकी के वरिष्ठ नागरिकों को खड़े होकर प्रवास करना पड़ता है, बहुत से रेल्वे स्टेशनों पर सुलभ शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है, और कही है तो वह बंद पड़े है या उपयोग करने की स्थिति मे नहीं है, आदि सभी समस्याओं को लेकर “सत्यमेव जयते सेवार्थ ट्रस्ट” के (संस्थापक/अध्यक्ष – प्रतीक कैलाशनाथ गुप्ता) ने केंद्रीय रेल्वे मंत्री अश्विनी वैष्णव, राम करन यादव (महाप्रबंधक, मध्य रेल्वे) और अशोक कुमार मिश्र (महाप्रबंधक, पश्चिम रेल्वे) को पत्र भेज कर इन विषयों पर समस्याओं का समाधान करने की शिफारिश की है।

अ) भारतीय रेलवे स्टेशनों पर रेलवे प्रवासी / वृद्ध, दिव्यांग, और जरूरत मंद लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं :- इलेक्ट्रिकल एक्सीलेटर / लिफ्ट और सुलभ शौचालय प्रत्येक स्टेशनो पर और प्लेट फॉर्मो पर सुविधा मिलने हेतु निवेदन पत्र ।

ब) भारतीय रेलवे में मेल / एक्सप्रेस मेल / लोकल ट्रेनों में वृद्ध, दिव्यांग और जरूरत मंद लोगों के लिए विशेष बोगी / डिब्बा / कोच की व्यवस्था करने हेतु निवेदन पत्र।

क) रेल प्रवासियों को सुखद यात्रा करने के लिए रेल गाड़ी को समय सारणी व प्लेट फार्म आने वाली गाड़ी की सूचना 1 घंटे पहले दिया जाए।

ड) रेल गाड़ी मेल और लोकल ट्रेन में खड़े होने या बैठने की क्षमता निश्चित की जाए ताकि ट्रेन मे सफर के दौरान रेल यात्रियों को तकलीफ़ न हो नही दुर्घटना हो।

Related posts

“सृष्टि फाउंडेशन और बज़्मे हसन द्वारा आयोजित “एक शाम पंकज झा के नाम “में एक्टर पंकज झा जी को किया सम्मानित 

hindustanprahari

बहुजन विकास वैद्यकीय अघाड़ी इलेक्ट्रो होमियोपैथी द्वारा आमदार क्षितिज ठाकुर के जन्मदिन पर फ्री मेडीसिन वितरण

hindustanprahari

मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खोपोली एग्जिट के पास 12 कारों की टक्कर

hindustanprahari

Leave a Comment