lifestyle

नशामुक्त भारत यात्रा में सक्रियता के लिए पुरस्कृत हुए मयंक शेखर

Image default
Spread the love

नशामुक्त भारत से ही देश विश्वगुरू बनेगा

दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में काशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित नशामुक्त भारत यात्रा के धन्यवाद सत्र में संस्था का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नशामुक्त भारत यात्रा के यात्रियों को सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की।
26 मई 2023 को दिल्ली में काशियाना फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुम्बई में एमएनबी होम फॉर ब्लाइंड के मैनेजर व समाजसेवक मयंक शेखर को नशा मुक्त भारत यात्रा में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मान प्राप्त हुआ। मयंक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू के हाथों सम्मानित हुए। इस सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी तथा गणमान्य उपस्थित थे। इनके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव भाजपा कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व आयुक्त दिव्यांगजन भारत सरकार डॉ कमलेश कुमार, सांसद दिल्ली हंस राज हंस, खेलरत्न अवार्डी पद्मश्री डॉ दीपा मलिक, डॉ उत्तम ओझा, संस्था अध्यक्ष सुमीत अंकुर, डॉ सचिन मिश्रा, आशीष गुप्ता, प्रशांत सचान, डॉ क्रांति श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही।

  • संतोष साहू

Related posts

वसई तालुका कला खेल महोत्सव में सामान्य कौशल शील्ड  “वि. वा. चॅरिटेबल ट्रस्ट” को, जबकि श्रद्धा भोईर को गोल्डन गर्ल से सम्मानित किया गया ।

hindustanprahari

ब्रह्माकुमारीज एवं अस्मिता संस्थान के सहयोग से वार्ड क्र. 72 में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 

hindustanprahari

Now, More Than Ever, You Need To Find A Good Travel Agent

hindustanprahari

Leave a Comment