City Entertainment Invention lifestyle Uncategorized

“एहसास” संजय सहानी और डॉ. संजीदा खानम की कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर

Image default
Spread the love

मुंबई : कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर लेकर आया है “एहसास”, जो एक समूह चित्रकला प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी में प्रसिद्ध कलाकार संजय सहानी और डॉ. संजीदा खानम की सुंदर एवं भावनात्मक कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जा रही हैं। यह प्रदर्शनी 20 से 26 अक्टूबर 2025 तक मुंबई के प्रतिष्ठित जहांगीर आर्ट गैलरी, 161B, महात्मा गांधी रोड, काला घोड़ा फोर्ट, मुंबई में आयोजित की गई है।

बता दें कि इस भव्य कला प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर हुआ। इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि अजॉयकांत रूइया (चेयरमैन, ऑलस्टेट ग्रुप) , विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति के. के. टेटेड (सेवानिवृत्त), जो महाराष्ट्र में पशु कल्याण कानून समिति के अध्यक्ष हैं और सीए स्नेहल एन. मुजूमदार, संगीत विज्ञान सोसायटी के अध्यक्ष, सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

“एहसास” प्रदर्शनी में भावनाओं, विचारों और जीवन के विविध रंगों को कलाकारों ने अपने अनोखे दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है।
संजय सहानी और डॉ. संजीदा खानम की पेंटिंग्स में रंगों का गहरा संयोजन और संवेदनाओं की गहराई देखने को मिलती है, जो दर्शकों के मन को छू लेती है। कला प्रेमी और चित्रकला में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए यह प्रदर्शनी एक अद्भुत और प्रेरणादायक अनुभव साबित होगी।

Related posts

सिंघानिया स्कूल में किया गया सुरक्षा ड्रिल का आयोजन

hindustanprahari

सिर्फ कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर लगना चाहिए जीएसटी, पोइसर जिमखाना के पब्लिक सेमिनार में उठी आवाज़

hindustanprahari

लता मंगेशकर के साथ काम करने वाले संगीतकार शिखर संतोष ने बनाया रोमांटिक सॉन्ग

hindustanprahari

Leave a Comment