Entertainment

पुलिस की वर्दी में सोनाक्षी सिन्हा की ‘दहाड़’, ‘दसरा’ समेत OTT पर देखें ये फिल्में

Image default
Spread the love

एंटरटेनमेंट : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करना अब हर सितारे की पहली पसंद बन गई है.

एक के बाद एक सितारे अपना OTT डेब्यू कर रहे हैं. इसी बीच हम आपके लिए लेकर आए हैं ओटीटी पर रिलीज होने वाली कुछ बड़ी फिल्मों की जानकारी. जिनका लुत्फ उठाने के लिए आपको घर से बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है. बस अपने घर पर बैठकर अपने फोन पर इन फिल्मों को देख सकते हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा स्टारर थ्रिलर वेब सीरीज ‘दहाड़’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. शो के मेकर्स ने गुरुवार को इसका पहला ऑफिशियल पोस्ट पर भी शेयर कर दिया है. जिसमें सोनाक्षी पुलिस की वर्दी पहने हुए नजर आ रही हैं. फिल्म में एक्ट्रेस अंजलि भाटी का किरदार निभाएंगी. ‘दहाड़’ 12 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. बता दें, इस साल की शुरुआत में, यह बर्लिनले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर करने वाली पहली भारतीय सीरीज बन गई है.

दसरा

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक दसरा अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर कमाई की है. मेकर्स ने ओटीटी रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 27 अप्रैल को रिलीज होगी. हालांकि हिंदी में देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स

20 अप्रैल यानी आज टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. ये एक थ्रिलर शो है. जिसमें वैम्पायर की कहानी दिखाई है. इस शो में शांतनु माहेश्वरी और तान्या मानिकतला लीड रोल में नजर आ रहे हैं. शांतनु ने इस शो में एक डेंटिस्ट का किरदार निभाया है.

Related posts

पैन-इंडिया माइथोलॉजिकल फैंटेसी फिल्म ‘कर्मस्थलम’ शीघ्र होगी रिलीज

hindustanprahari

श्रित चाँदे ने हर कठिनाई और अस्वीकृति को अपने आत्मबल और मेहनत से दी मात

hindustanprahari

Fashion | ‘Ironic Pink’ And 4 Other Back-To-School Trends

hindustanprahari

Leave a Comment