Entertainment

ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाए तो लोगों पर भड़की तेजस्वी प्रकाश, कही ये बड़ी बातें

Image default
Spread the love

टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को भी उनके ऑउटफिट के लिए जज किया जाता है। हाल ही में, तेजस्वी ने जज करने वालों को करारा जवाब दिया है। दरअसल, हुआ यूं कि हाल ही में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी प्रकाश भी दिखाई दी थीं।

हमेशा की भांति तेजस्वी ने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया था तथा पैंट-सूट के साथ व्हाइट फूलों का गजरा और चोकर सेट पहना था। कई लोगों को उनका ये स्टाइल बहुत पसंद आया, मगर कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने उन्हें ट्रोल कर दिया।

वही अब तेजस्वी प्रकाश ने अपने एक इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘जो कोई भी मेरे पहनावे के लिए मुझे नफरत देता है, यह एक चॉइस है, जिसे मैंने बनाया है, क्योंकि मैं इसे ऑर्गेनिक रखना पसंद करती हूं।’ तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर का आरम्भ ‘संस्कार- धरोहर अपनों की’ से किया था। तत्पश्चात, वह ‘स्वरागिनी’, ‘पेहरेदार पिया की’, ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ जैसे टीवी शोज में काम किया है। उनकी किस्मत ‘बिग बॉस 15’ के विनर बनने के बाद और चमकी। फिर उन्हें ‘नागिन 6’ (Naagin 6) ऑफर हुआ।


आज वह टेलीविज़न की सबसे महंगी और कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं। वही तेजस्वी की लव लाइफ पर नजर डालें तो वह इन दिनों टेलीविज़न अभिनेता करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात और प्यार की शुरुआत दोनों ‘बिग बॉस 15’ से ही हुई थी। लोग दोनों को प्यार से तेजरन बोलते हैं।

Related posts

जिमी शेरगिल ने लॉन्च किया कैनाज़ परवेज़ का ‘सिटी मत मार’ म्यूजिक वीडियो

hindustanprahari

शाहिद माल्या ने जुल्फुकार टाइगर के लिए गाया एक रोमांटिक गाना

hindustanprahari

आफताब शिवदसानी, विशाल कोटियान और सना सूरी मुम्बई में रवि सिंह द्वारा आयोजित “होप्स मिस्टर इंडिया 2025” में हुए उपस्थित

hindustanprahari

Leave a Comment