City

इमका कनेक्शन्स मुंबई मीट में विवेक अग्निहोत्री को मिला एलुमनी ऑफ द ईयर अवार्ड, चंदन राय का सम्मान

Image default
Spread the love

मुंबई। आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के महाराष्ट्र चैप्टर ने रॉयल बॉम्बे याट क्लब में सालाना मिलन समारोह कनेक्शन्स मुंबई 2024 का आयोजन किया जिसमें फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री को एलुमनी ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया। समारोह में राज्य भर से भारतीय जनसंचार संस्थान के लगभग 100 पूर्व छात्र और छात्रा शामिल हुए। चैप्टर की अध्यक्ष यश्मी यादव ने समारोह की अध्यक्षता की जिसे उपाध्यक्ष ब्रज किशोर, महासचिव कृष्णा पोफले, पूर्व महासचिव नीरज बाजपेई, ब्रजेश मिश्रा, इमका के केंद्रीय कोषाध्यक्ष अनिमेष विश्वास और केंद्रीय सचिव स्नेहा भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया। 
एलुमनी मीट में संस्थान के पूर्व छात्र और पंचायत वेब सीरीज से अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके चंदन राय को भी सम्मानित किया गया। संस्थान से 25 वर्ष पहले पास हुई प्रज्ञा बर्थवाल और नीरज बाजपेई को सिल्वर जुबली एलुमनी बैच का सम्मान दिया गया। इस साल कनेक्शन्स मीट की शुरुआत आईआईएमसी के दिल्ली मुख्यालय में 25 फरवरी को हुई है जिसके तहत देश और विदेश के कई शहरों में संस्थान के पूर्व छात्र-छात्राओं के वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

स्विफ्ट डिटेक्टिव्स एंड इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की निदेशक प्रिया काकड़े ने किया ऑनलाइन विवाह साथी तलाशने वाली महिलाओं को आगाह

hindustanprahari

एमआरवीसी का 27वां स्थापना दिवस: 37 कर्मचारियों को सम्मान, 238 एसी लोकल ट्रेनों की खरीद प्रक्रिया शुरू

hindustanprahari

अवैध हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश: फीरोजा और उसके भाई ने कस्टम विभाग को रिश्वत देकर नकली लाइसेंस का उपयोग कर हथियारों की आपूर्ति

hindustanprahari

13 comments

Leave a Comment