City

राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ का होली मिलन समारोह संपन्न

Image default
Spread the love

दिवा। रंगों का त्योहार होली की चारो तरफ धूम मची। बच्चे, बूढ़े और नौजवान सभी इस रंग में रंग गए। ऐसा ही कुछ नजारा राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में देखने को मिला। जहां महिलाएं, बच्चे नौजवान और बूढ़े सभी होली के गीतो में झूमते नजर आए।
दरअसल, राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ परिवार की ओर से ठाणे जिले के दिवा पूर्व स्थित दत्त मंदिर, रिलायंस टॉवर के पास होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमें नाना म्यूजिकल ग्रुप की ओर से होली के गीत प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में मशहूर गायक नाना मिश्रा और राहुल दुबे की ओर से एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत किए गए। जिन्हें सुनकर सभी श्रोता झूमने को मजबूर हो गये। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बिपिन दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिंदे गुट के नेता सचिन चौबे, राष्ट्रीय परशुराम सेना के दिवा शहर अध्यक्ष संतोष तिवारी, एच पी पांडेय, विकास मिश्रा, राम सजीवन दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बढ़ावा देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति के हाथों ‘भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवार्ड’ से सम्मानित हुए डॉ. बिपिन सुले

hindustanprahari

Photo Exhibit Puts Talents, Emotion On Display

hindustanprahari

पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने के संबंध में महापौर की अध्यक्षता में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों एवं मूर्तिकारों के साथ प्रशासन की बैठक संपन्न

hindustanprahari

Leave a Comment