City

सेवा संकल्प अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरणों हेतु जांच शिविर

Image default
Spread the love

वसई-विरार, 1 अक्टूबर 2026: वसई-विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए महानगरपालिका द्वारा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री दिव्यशा केंद्र के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। इसी योजना के तहत वसई-विरार शहर महानगरपालिका के प्रभाग समिति ‘बी’, ‘डी’ और ‘एफ’ के कार्यक्षेत्र में रहने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए जांच शिविर आयोजित किया गया है।

यह जांच शिविर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वसई-विरार शहर महानगरपालिका के प्रभाग समिति ‘डी’ कार्यालय, वेदांत टॉवर, भूतल, दामोदर हॉल के सामने, पांचआंबा, तुलिंज, नालासोपारा (पूर्व) में आयोजित किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

जांच शिविर में पात्र लाभार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे—

  1. पीला या नारंगी राशन कार्ड की रंगीन स्व-सत्यापित प्रति।
  2. परिवार की मासिक आय 15,000 रुपये या वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से अधिक न होने का प्रमाण। इसके लिए नगरसेवक/नगरसेविका का प्रमाणपत्र, राशन कार्ड पर दर्ज आय या स्व-घोषणापत्र में से कोई एक दस्तावेज स्वीकार किया जाएगा।
  3. आयु प्रमाण के रूप में आधार कार्ड की स्व-सत्यापित प्रति।

इसके साथ लाभार्थियों को मूल राशन कार्ड और मूल आधार कार्ड भी अपने साथ लाना अनिवार्य है।

महानगरपालिका ने प्रभाग समिति ‘बी’ (विरार पूर्व), प्रभाग समिति ‘डी’ (आचोले, नालासोपारा पूर्व) तथा प्रभाग समिति ‘एफ’ (धानीव/पेल्हार) के कार्यक्षेत्र में रहने वाले सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों से इस जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

धीरज कुमार, टीनू वर्मा, संजीव कुमार और विजय बेनेडिक्ट ने किया राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ निकेश जैन माधानी

hindustanprahari

मुंबई ने एसबीआई ग्रीन मैराथन सीजन 6 के साथ हरित भविष्य की ओर बढ़ाया कदम

hindustanprahari

विरार स्टेशन पर क्षमता बढ़ाने का काम तेज़ी से पूरा, जल्द शुरू होंगी 15-कोच लोकल ट्रेनें

hindustanprahari

Leave a Comment