City

अंधेरी RTO के प्रादेशिक अधिकारी ने वाहतुक यूनियनों के साथ की चर्चा !

Image default
Spread the love

(प्रतीक कै. गुप्ता – उप संपादक)
मुंबई : अंधेरी के प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पल्लवी कोटावदे ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की अधिकारी ने बताया कि RTO के पास रिक्शा-टैक्सी चालकों के खिलाफ भाड़ा रिफ्यूज की शिकायत ज्यादा आरही है। ऐसी समस्याओं का निवारण करने के लिए वाहतुक यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की उनसे अनुरोध किया कि आप अपने रिक्शा चालक सभासदों को नसीहत दीजिये की आप भाड़ा रिफ्यूज ना करे, नही तो RTO के तरफ से रिक्शा-टैक्सी चालको पर करवाई की जाएगी। RTO ने एक स्टिकर जारी किया है जिसमे पैसेंजर की सुविधा के हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसे लगाना हर एक रिक्शा-टैक्सी चालक को लगाना अनिवार्य है। इस विषय को लेकर यूनियनों के पदाधिकारियों ने अपनी सहमती जताई। रिक्शा-टैक्सी चालकों की सुविधाओं के विषय में भी चर्चा की।

RTO ने जनता की सहायता के लिए स्टिकर के जरिये हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है व्हाट्सएप नंबर 9920240202, ईमेल mh02.autotaxicomplaint@gmail.com के जरिये शिकायत कर सकते। अगर शिकायत सही साबित होगा तो रिक्शा-टैक्सी चालकों के ऊपर करवाई की जाएगी अगर कोई पैसेंजर रिक्शा-टैक्सीचलो के खिलाफ़ गलत शिकायत करेगा तो उसे 7 वर्ष तक कि सजा होगी।

Related posts

रेल्वे इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कार्य प्रगति पर – एमआरवीसी

hindustanprahari

अमित शाह ने अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से किया सम्मानित, मौके पर सीएम शिंदे रहे मौजूद

hindustanprahari

राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ का होली मिलन समारोह संपन्न

hindustanprahari

Leave a Comment