City

“सिद्धि प्रार्थना” दिव्यांगों के पुनर्वसन हेतु समर्पित एक आध्यात्मिक मिशन की शुरुआत

Image default
Spread the love

मुंबई। प्रार्थना की चमत्कारी शक्ति को समर्पित “सिद्धि प्रार्थना” नामक अद्भुत आध्यात्मिक कृति का लोकार्पण एक अत्यंत गरिमामय व प्रेरणादायी समारोह में पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा और विश्वविख्यात आध्यात्मिक भजन गायक शैलेंद्र भारती के पावन हस्तों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर साहित्य, समाजसेवा और अध्यात्म के अनेक प्रतिष्ठित चेहरे उपस्थित रहे।

लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार शैलेश जायसवाल द्वारा लिखित यह पुस्तक प्रार्थना, ध्यान और सकारात्मक ऊर्जा की शक्ति को वैज्ञानिक, धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। पुस्तक का प्रकाशन Pen & Paper Publication द्वारा किया गया है।

इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इससे प्राप्त होने वाली संपूर्ण आय गरीब, जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के पुनर्वसन हेतु समर्पित की जा रही है। यह केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि समाज सेवा से जुड़ा एक आध्यात्मिक आंदोलन है।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पुस्तक के विमोचन से पूर्व ही इसे पाठकों द्वारा अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। 500 से अधिक प्रतियां ऑनलाइन माध्यम से पहले ही बिक चुकी थीं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। लेखक शैलेश जायसवाल ने इस स्नेह और विश्वास के लिए पाठकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

लोकार्पण समारोह में प्रमुख रूप से शिवसेना व्यापार विभाग के संस्थापक अध्यक्ष व विभाग प्रमुख ज्ञानेश्वर सावंत, लेखक की धर्मपत्नी व प्रेरणास्त्रोत श्रीमती गीता शैलेश जायसवाल, स्पीकवेल इंग्लिश एकेडमी के निदेशक व शिवसेना शिक्षण समिति अध्यक्ष महेश जोशी, समर्पित सहयोगी अनुराग शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, तथा लेखक के निष्ठावान व मेहनती सहयोगी नितेश परमार आदि मान्यवर उपस्थित थे।

इन सभी ने अपने सशक्त समर्थन और उपस्थिति से लेखक का उत्साहवर्धन किया और इस कार्य को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

लेखक ने अपील की है कि “सिद्धि प्रार्थना” सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारने के लिए है। आप सभी इस पुस्तक को जरूर पढ़ें, और किसी दिव्य आत्मा के जीवन को बदलने के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

Related posts

Google Home One-ups Amazon Echo, Now Lets You Call phones

hindustanprahari

अंधेरी RTO के प्रादेशिक अधिकारी ने वाहतुक यूनियनों के साथ की चर्चा !

hindustanprahari

अमित ओमप्रकाश दुबे ने पुलिस आयुक्त से राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 8 पर हो रहे दुष्कृत्यो पर अंकुश लगाने का किया अनुरोध

hindustanprahari

Leave a Comment