City mobile reporter religion-spirituality Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार एवं हिन्दुस्तान प्रहारी के संपादक घनश्याम सी. तिवारी को मिला आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पत्रकरिता सम्मान

Image default
Spread the love

युग प्रवर्तक आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जयंती मनाई गई

कवियों साहित्यकारों ने भारत सरकार से की मांग आंतक को पालने वाले पाकिस्तान का इलाज जरूरी.

मुंबई मालाड (पूर्व) स्थित आर.के कॉलेज हाल में युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान द्वारा द्विवेदी युगीन कवियों साहित्यकारों के सम्मान में हिंदी साहित्य के युग प्रवर्तक आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती मनाई गई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि/पत्रकार अभिलाष अवस्थी (पूर्व कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी) ने की कार्यक्रम के संयोजक/संचालक हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार को समर्पित पं.दिनेशचंद्र मिश्र (बैसवारी) ने की और उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की भारत सरकार को देश की संपर्क भाषा हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित करना चाहियॆ.
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान प्रहरी के संपादक घनश्याम सी तिवारी को आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी पत्रकारिता सम्मान दिया गया.
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का आरंभ डॉ.दिनेश वर्मा की सरस्वती वंदना एवं कविता पाठ से प्रारंभ हुआ.
कविता पाठ एवं परिचर्चा में भाग लेने वाले कवियों साहित्यकारों में जवाहरलाल निर्झर, घनश्याम तिवारी, दिनेश बैसवारी, अभिलाष अवस्थी, राम सिंह, आर.डी अग्रवाल प्रेमी, छलिया द्विवेदी, लवकुश द्विवेदी, कल्पेश यादव, अनिल गौड़, सुशील शुक्ला नाचीज़, शिवम मिश्र, केडी शुक्ल, कविता उपाध्याय शिवशंकर बाजपेई, आदि थे.
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्षीय वक्तव्य के पश्चात एवं शिवम् मिश्र द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

Related posts

मनमोहन जायसवाल और मंगल प्रभात लोढा ने वीर जवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

hindustanprahari

विकास ही हमारा मूलमंत्र, जनता के विश्वास की कसौटी पर खरे उतरने का निरंतर करेंगे प्रयास – नरेंद्र मेहता

hindustanprahari

स्पा में देह व्यापार, चेंबूर में पुलिस का छापा, आठ युवतियां मुक्त

hindustanprahari

Leave a Comment