City religion-spirituality State Travel

भव्य बनेगा वृंदावन का बांकेबिहारी कॉरिडोर

Image default
Spread the love

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मथुरा में गुरुवार को कहा गया है कि वृंदावन के बांकेबिहारी कॉरिडोर को भी काशी विश्वनाथ और राम मंदिर अयोध्या की तरह की भव्य बनाया जायेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से मथुरा में गुरुवार को कहा गया है कि वृंदावन के बांकेबिहारी कॉरिडोर को भी काशी विश्वनाथ और राम मंदिर अयोध्या की तरह की भव्य बनाया जायेगा।
सीएम ने कहा ब्रज क्षेत्र में 32,000 करोड़ रु की विकास की परियोजनाएं चल रही है। 84 कोसी परिक्रमा सिर्फ अयोध्या में नहीं होगी। बल्कि अब यह भी ब्रज में भी होने जा रही है। हमें गोकुल, बरसाना, गोवर्धन को उसके पुरातन स्वरूप जैसी भव्यता देनी है।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा में भाजपा के निकाय प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। आज यूपी को साफ और सेफ सिटी के लिए जाना जाता है। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार की युक्ति है, यूपी से हो अपराधियों की मुक्ति।

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार का तुष्टिकरण नहीं, सशक्तिकरण पर जोर है। सरकार ने बिना पक्षपात और भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज्य है। युवाओं के साथ में तमंचा नहीं, टैबलेट है। बदली तस्वीर ने यूपी की विकास की गति बढ़ाई है। सीएम ने कहा कि ओडीओपी से हमारे उत्पादों औऱ कारोबार को नई पहचान मिली है।

35 लाख करोड़ रुपए के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेश प्रस्ताव आए है, इससे 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और करोड़ों लोगों को रोजगार के अवसर मिलना है। ब्रज क्षेत्र को भी इसका बड़ा फायदा मिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश की पहचान ट्रिपल टी इसका मतलब टैलेंट, टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग के तौर पर हो रही है। पहले युवा परेशान था और विकास पंचवर्षीय योजना तक सिमटा था और सुरक्षा थी और न सम्मान। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद स्थितियों में काफी बदलाव आया है। उन्होंने नए भारत का निर्माण किया। अब करोड़ों लोगों को घर, शौचालय और राशन मिल रहा है।

Related posts

एक्ट्रेस मंदाकिनी के हाथों आईसीसीए अवॉर्ड से सम्मानित हुए बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी

hindustanprahari

“खासदार आपल्या दारी” पहल पर तुरंत प्रतिक्रिया;तलासरी जनता दरबार में 80 अर्ज पर तुरंत कार्रवाई

hindustanprahari

समाजसेवी व व्यवसायी लखमेंद्र खुराना को मिला पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों ‘भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवार्ड’

hindustanprahari

102 comments

Leave a Comment