State

यूपी के अयोध्या पहुंचा आईएचसीएल

Spread the love

आईएचसीएल ने दो नए होटल्स के साथ करार

मुंबई। भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने अयोध्या, उत्तर प्रदेश में दो नए होटलों के लिए हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की। विवांता और जिंजर ब्रांड के दोनों ही होटल ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट हैं।
सुमा वेंकटेश, कार्यकारी उपाध्यक्ष – रियल एस्टेट एंड डेवलपमेंट, आईएचसीएल ने कहा, “ये हस्ताक्षर भारत के आध्यात्मिक महत्व वाले स्थानों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के आईएचसीएल के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। अयोध्या एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है और यहाँ पूरे साल भर बहुत अधिक भीड़ रहती है। ये होटल उत्तर प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी के साथ यात्रा परिपथ को भी पूरा करेंगे। हमें इन दोनों होटलों के लिए भारद्वाज ग्लोबल इन्फ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी करने की खुशी है।”
पांच एकड़ में फैले दोनों होटलों का परिसर अयोध्या में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आरामदायक ड्राइविंग दूरी पर महत्वपूर्ण रूप से स्थित है। 100 कमरों वाला विवांता पूरे दिन भर भोजन के विविध विकल्पों के साथ, बड़े बैंक्वेट स्थान, पूल, और हेल्थ क्लब सहित मनोरंजक सुविधाएं प्रदान करेगा। 120 कमरों वाले जिंजर में क्यूमिन की सुविधा होगी, जहाँ पूरे दिन स्थानीय और वैश्विक व्यंजन उपलब्ध होंगे। साथ ही, यहाँ मीटिंग रूम और फिटनेस सेंटर भी होगा।
रामेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक और शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रोजेक्ट हेड, भारद्वाज ग्लोबल इन्फ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “हमें भारत की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी आईएचसीएल के साथ साझेदारी करने की प्रसन्नता है, जो देश में अग्रणी स्थलों के लिए जानी जाती है। विवांता और जिंजर होटल अयोध्या में पहले ब्रांडेड होटल होंगे और ये इस पवित्र शहर में आने वाले मेहमानों को विश्व स्तरीय आतिथ्य अनुभव प्रदान करेंगे।”
उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के किनारे स्थित, अयोध्या को भगवान राम की जन्मस्थली माना जाता है। हिंदू धर्म में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना गया है। यह शहर अपने प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है और एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है।
इस होटल के जुड़ने से आईएचसीएल के उत्तर प्रदेश में ताज, सेलेक्शन, विवांता और जिंजर ब्रांड में 19 होटल हो जाएंगे, जिनमें से नौ निर्माणाधीन हैं।

Related posts

35 वें वसई तालुका कला खेल महोत्सव क्रिकेट पट्टू संजय बांगड़ और निर्माता निर्देशक केदार शिंदे ने वसई तालुका कला खेल का उद्घाटन किया

hindustanprahari

भारतीय रेल ने बिजली व्यवस्था उन्नयन और पुल अवसंरचना के लिए ₹895.30 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी

hindustanprahari

‘मॅट’ के 33 वर्षो में प्रथमत: ही लोक अदालत सेवा विषयक 138 मामलों का निपटारा

hindustanprahari

Leave a Comment