Entertainment

अयोध्या की रामलीला के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेताओं ने साझा किये अपने अद्भुत अनुभव

Image default
Spread the love

अयोध्या की रामलीला के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेताओं ने साझा किये अपने अद्भुत अनुभव

मुंबई। पिछले कई वर्षों से नवरात्रि और दशहरा के अवसर पर उत्तरप्रदेश राज्य के अयोध्या नगरी में अयोध्या की रामलीला का मंचन सफलतापूर्वक होता आ रहा है। जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध परिचित कलाकार विभिन्न पात्रों को संजीदगी से निभाते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसे पूरे विश्व के लोग टीवी पर लाइव देखते हैं। अयोध्या के रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी), महासचिव शुभम मलिक, उपाध्यक्ष जतिन मलिक हैं। अयोध्या की रामलीला के मुख्य पात्रों की उपस्थिति में 6 अक्टूबर को मुंबई में जुहू के रामदा होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ। उसी अवसर पर सुभाष मलिक (बॉबी) ने अभिनेताओं को मीडिया से रूबरू कराया और सभी दिग्गज कलाकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस रामलीला के मंचन में इनके बेजोड़ अभिनय की अद्भुत ऊर्जा से रामायण के सभी पात्र जीवंत हो उठते हैं। अबकी बार रामजी की भूमिका के लिए दिल्ली के नए युवा अभिनेता अक्षत का चयन किया गया है।
अयोध्या की रामलीला का मंचन दिल्ली में 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर को किया जाएगा। इसमें प्रभु श्रीराम की भूमिका नवोदित अभिनेता अक्षत, लक्ष्मण की भूमिका रवि खन्ना, हनुमान की भूमिका प्रकाश तिवारी, भगवान शिव की भूमिका बिंदु दारा सिंह, कुम्भकर्ण की भूमिका रजा मुराद, मेघनाथ की भूमिका अवतार गिल, रावण की भूमिका अरुण बख्शी, अहीरावण की भूमिका शाहबाज खान और भगवान परशुराम की भूमिका पुनीत इस्सर निभा रहे हैं। वहीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि मुझे हर बार रामलीला में काम करने का मौका मिलता है। भगवान राम सभी के आदर्श हैं। अवतार गिल ने कहा कि मैं हर बार रामायण के कई पात्रों को निभाते हुए स्वयं को धन्य मानता हूं। अरुण बख्शी ने कहा कि रावण की भूमिका को निभाना बड़ी चुनौती है। माता सीता के प्रति मेरी अटूट आस्था है लेकिन रावण के पात्र में मैं माता रुपी सीता का अपमान करूंगा इसके लिए प्रभु श्री राम और माता सीता से मन ही मन क्षमायाचना भी करता हूं। रामलीला के लिए मैंने शिव स्त्रोत भी गाया है।

संतोष साहू

Related posts

वाईआरएफ ने ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में विक्की कौशल को सिंगिंग सेंसेशन भजन कुमार के रूप में दिखाया

hindustanprahari

प्रियंका मोरे का कहना है – “इंडिपेंडेंट बनो, अपने काम पर फोकस करो और खुद पर विश्वास रखो

hindustanprahari

अहमदाबाद के गुजरात युनिवर्सिटी में संपन्न हुई “गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज की प्रथम संवाद परिषद

hindustanprahari

Leave a Comment