Entertainment

बागेश्वर सरकार पर बनेगी फिल्म, निर्देशक विनोद तिवारी ने की घोषणा

Image default
Spread the love

मुंबई। इन दिनों बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ। जहाँ कहीं भी उनका दरबार लग रहा है लाखों की संख्या में लोग उनका प्रवचन सुनने पहुंच रहे हैं। कई लोग उन्हें चमत्कारी व दिव्य पुरुष मान रहे हैं तो कुछ उनके ज्ञान पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। इस समय ये बाबा हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को सचेत कर रहे हैं। इनके मार्गदर्शन से प्रभावित होकर धर्मांतरित हो चुके कई लोगों ने हिन्दू धर्म में पुनः वापसी भी की है।
अब बागेश्वर बालाजी सरकार के जीवन से प्रेरित एक हिंदी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।
नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब द्वारा निर्मित की जा रही फिल्म ‘द बागेश्वर सरकार’ जिसके निर्देशक विनोद तिवारी हैं। इस फिल्म को हिंदी के साथ विभिन्न भाषाओं में निर्माण किया जा रहा है। निर्देशक विनोद तिवारी ने ‘द बागेश्वर सरकार’ बनाने के पीछे अपना उद्देश्य बताया कि दुनिया भर में बागेश्वर सरकार की महिमा और उनके अनुयाइयों का प्रेम देखकर फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया है। यह फिल्म बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में उनके संघर्षों का संक्षिप्त वर्णन किया जाएगा। इस फिल्म के माध्यम से एक परोपकारी व्यक्ति के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
विनोद तिवारी ने आगे बताया कि बागेश्वर महाराज देश विदेश में सनातन धर्म के लोगों को साथ जोड़ रहे हैं यह बड़ी खुशी की बात है। इससे मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ कि उनके उपदेश से सनातनियों में एक अलख जगाई है और धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं।
ज्ञात हो कि विनोद तिवारी की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘द कन्वर्जन’ लव जिहाद जैसी एक ज्वलंत मुद्दे पर बनी थी जिसमें विंध्या तिवारी, प्रतीक शुक्ला, रवि भाटिया और मनोज जोशी ने अभिनय किया है। इससे पहले उनकी कॉमेडी फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ ने भी सफलता का स्वाद चखा था जो कि कृष्णा अभिषेक, रजनीश दुग्गल, नाजिया हुसैन के अभिनय से सजी थी।

  • संतोष साहू

Related posts

सूर्या की फिल्म कांगुवा की पहली झलक जारी कर मेकर्स ने फैन्स को दिया सरप्राइज

hindustanprahari

Photo Exhibit Puts Talents, Emotion On Display

hindustanprahari

हिंदी फिल्म “ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है” को लेकर उत्साहित है अनन्या दत्ता

hindustanprahari

6 comments

Leave a Comment