City

सायली डिग्री कॉलेज में “मिशन एजुकेशन” कार्यक्रम के अंतर्गत डोनेशन बॉक्स लगाया गया।

Image default
Spread the love

परमपूज्य सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी कि प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मिशन एजुकेशन कार्यक्रम के अंतर्गत सायली डिग्री कॉलेज, बोरीवली वेस्ट में डोनेशन बॉक्स लगाया गया।

मिशन एजुकेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों तक पुस्तकें, कॉपियाँ, पेन तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री पहुँचाना है, ताकि संसाधनों के अभाव में किसी भी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो। इस अभियान की विशेषता यह है कि विद्यार्थियों को दी जाने वाली सामग्री खरीदी नहीं जाती, बल्कि संपन्न एवं सक्षम विद्यार्थियों द्वारा स्वेच्छा से दान की गई अतिरिक्त अध्ययन सामग्री को एकत्र कर जरूरतमंद बच्चों तक पहुँचाया जाता है। इससे विद्यार्थियों में सेवा, दान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित होती है। इसी संदर्भ में यह संदेश दिया गया कि “हमें जो मिलता है उससे हमारा जीवन चलता है, लेकिन हम जो दूसरों को देते हैं उससे किसी और का जीवन संवरता है।”

महात्मा अंबालिका बाईजी के मार्गदर्शन में संपन्न हुए कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से कहा कि ‘विद्या धनम् सर्व धन प्रधानम्’ सब धन से मूलवान विद्या धन है। उन्होंने विद्यार्थियों को आदर्श विद्यार्थी के गुणों का स्मरण कराते हुए “काक चेष्टा, बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च। अल्पहारी, गृहत्यागी, विद्यार्थी पंचलक्षणम्॥” श्लोक का उल्लेख किया। आगे उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्री सचिन्द्र सिंह, श्री अमित शर्मा (एच.ओ.डी.डिग्री कॉलेज) अनुष्का मांजरेकर मैडम (एच.ओ.डी. जूनियर कॉलेज) सब को डोनेशन बॉक्स स्थापित करने हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनने में यूथ के बच्चों का बहुत सहयोग रहा।

Related posts

वसई-विरार मनपा ने नागरिकों से “कोकण सरस” फेस्टिवल में शामिल होने की अपील की

hindustanprahari

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सरकारी स्कूल के छात्रों को स्कूल बैग बांटे

hindustanprahari

‘मॅट’ के 33 वर्षो में प्रथमत: ही लोक अदालत सेवा विषयक 138 मामलों का निपटारा

hindustanprahari

Leave a Comment