
मुंबई। भारत की प्रमुख किचन और होम अप्लायंसेज़ कंपनियों में शामिल स्टोवक्राफ्ट लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वित्त वर्ष के नतीजों में मजबूत ग्रोथ दर्ज की। कंपनी के इंडक्शन और ऊर्जा-कुशल उपकरणों की मांग में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण उपभोक्ताओं की बदलती कुकिंग पसंद और वैकल्पिक कुकिंग समाधानों की बढ़ती स्वीकार्यता रही।
कंपनी की इंडक्शन कुकटॉप कैटेगरी Q4 FY26 में सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बनकर उभरी। इस कैटेगरी में साल-दर-साल 89.4% की वैल्यू ग्रोथ दर्ज की गई, जो वॉल्यूम ग्रोथ से भी कहीं अधिक रही। यह प्रदर्शन ऊर्जा-कुशल कुकिंग उपकरणों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है, खासकर ऐसे समय में जब लोग ईंधन बचत, सुविधा और मॉडर्न किचन सॉल्यूशंस को प्राथमिकता दे रहे हैं।
इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए स्टोवक्राफ्ट लिमिटेड मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र गांधी के ने कहा, “हाल के वैश्विक ऊर्जा और ईंधन संबंधी संकटों ने ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता को और मजबूत किया है तथा ऊर्जा-कुशल वैकल्पिक कुकिंग समाधानों की ओर बदलाव को तेज़ किया है। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह परिवर्तन उपभोक्ताओं के व्यवहार और किचन अप्लायंसेज़ की मांग को नई दिशा देगा।”
उन्होंने आगे कहा, “स्टोवक्राफ्ट में हम इस बदलाव के लिए पहले से तैयारी कर रहे हैं। हमने अपने इंडक्शन और स्मार्ट अप्लायंस पोर्टफोलियो को मजबूत किया है, सोर्सिंग क्षमता बढ़ाई है, सप्लाई चेन को बेहतर बनाया है और मेट्रो शहरों के साथ-साथ उभरते बाजारों में अपनी पहुंच का विस्तार किया है। इंडक्शन कुकटॉप श्रेणी में मिली तेज़ वृद्धि इसी बदलती मांग का संकेत है। हमारा उद्देश्य भारतीय परिवारों तक ऊर्जा-कुशल और इनोवेटिव कुकिंग सॉल्यूशंस को और अधिक सुलभ बनाना है।”
कंपनी ने FY26 की चौथी तिमाही में 414.52 करोड़ रुपये और पूरे वित्त वर्ष FY26 में 1607.42 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। यह Q4 FY26 में 32.4% और पूरे वित्त वर्ष में 10.9% की सालाना वृद्धि को दर्शाता है।
कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और लागत दबाव के बावजूद कंपनी ने बेहतर प्रोक्योरमेंट कंट्रोल, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मजबूत प्रोडक्ट मिक्स के जरिए FY26 में ग्रॉस मार्जिन में 60 बेसिस पॉइंट का सुधार किया।
FY26 में EBITDA 10.3% बढ़कर 166.13 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि EBITDA मार्जिन 10.3% पर स्थिर रहा। यह कंपनी की लाभदायक विकास और मजबूत ऑपरेशनल अनुशासन पर फोकस को दर्शाता है।
कर पश्चात लाभ में भी शानदार उछाल देखने को मिला। Q4 FY26 में PAT में 317.4% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पूरे FY26 में यह 9.1% बढ़ा। कर पश्चात लाभ मार्जिन 2.6% पर स्थिर रहा।
कंपनी का नेट डेट (लीज देनदारियों को छोड़कर) FY24 के ₹192.92 करोड़ से घटकर FY26 में केवल 27.38 करोड़ रुपये रह गया। यह सुधार बेहतर मार्जिन, कार्यशील पूंजी के अनुकूलन और वित्तीय मजबूती का परिणाम है।
इसके अलावा, कंपनी की रिटर्न ऑफ कैपिटल एम्पलॉयड भी FY26 में बढ़कर 13% हो गई, जो लगातार ऑपरेशनल सुधार को दर्शाती है।
शहरी और उभरते बाजारों में इंडक्शन आधारित कुकिंग उपकरणों की बढ़ती मांग को देखते हुए स्टोवक्राफ्ट लिमिटेड अब अपने ऊर्जा-कुशल अप्लायंस पोर्टफोलियो का विस्तार, रिटेल नेटवर्क मजबूत करने और भारत के तेजी से बदलते किचन अप्लायंस बाजार में दीर्घकालिक टिकाऊ विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

