Entertainment

कृषा दुबे बनना चाहती है अनारकली

Image default
Spread the love

मुंबई। मॉडल और अभिनेत्री कृषा दुबे इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। उनके पास इस समय कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन-अप है, जिनमें तीन साउथ इंडियन फिल्में, दो बॉलीवुड फिल्में और कुछ शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रोजेक्ट्स की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

कृषा दुबे ने अपने करियर की शुरुआत में ही साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म के लिए एक प्रमोशनल नंबर किया था, जिसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी। अभिनय के साथ-साथ उनका मॉडलिंग करियर भी काफी सफल रहा है। वह कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें प्रिंट और कैलेंडर शूट विशेष रूप से शामिल हैं। वन्दू, बावरी और रूपम जैसे कई परफ्यूम, ज्वेलरी, साड़ी और अन्य ब्रांड्स के लिए वह लगातार विज्ञापन करती रही हैं।

फैशन और ग्लैमर की दुनिया में भी कृषा दुबे का अलग ही जलवा देखने को मिलता है। रैम्प शो और फैशन शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों का खास ध्यान आकर्षित करती है। इसके साथ ही वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी एक शॉर्ट फिल्म अमेज़न के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ होने वाली है।

कृषा दुबे सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि फिटनेस और एक्शन में भी वह बेहद मजबूत हैं। उन्हें मार्शल आर्ट्स, योग, जिम, तलवारबाजी और दंड चलाने जैसे कई खेलों में महारत हासिल है। वह 180 डिग्री स्प्लिट भी आसानी से कर लेती हैं। अपने बहुमुखी व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मजबूत सोच के कारण वह एक वर्सटाइल कलाकार के रूप में पहचानी जाती हैं।

कृषा का मानना है कि हर महिला को अपने भीतर तीन देवियों—लक्ष्मी, सरस्वती और काली—की शक्ति को अपनाना चाहिए। उनके अनुसार जीवन को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना, सफलता के लिए कुशाग्र बुद्धि का होना और चुनौतियों का सामना करने के लिए शक्ति का होना बेहद जरूरी है। वह खासकर महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

हालांकि कृषा दुबे कई वर्षों से मुंबई में रह रही हैं, लेकिन उनकी जड़ें दिल्ली से जुड़ी हुई हैं। फिल्मों की बात करें तो उन्हें निर्देशक आदित्य धर, एस.एस. राजामौली,रोहित शेट्टी और संजय लीला भंसाली की फिल्में बेहद पसंद हैं। वहीं अभिनय के क्षेत्र में वह महान अभिनेता गुरुदत्त से काफी प्रभावित हैं, जबकि अभिनेत्री मधुबाला, वहीदा रहमान और नरगिस की अदाकारी उन्हें बेहद प्रेरित करती है।

कृषा दुबे का सपना है कि अगर उन्हें अवसर मिले तो वह क्लासिक फिल्म “मुगल-ए-आजम” में मधुबाला द्वारा निभाए गए अनारकली के किरदार को एक नए अंदाज में रीक्रिएट करना चाहेंगी। उनका कहना है कि अभिनय के हर रूप को निभाना उन्हें पसंद है, लेकिन वह खास तौर पर ऐसे किरदारों को पर्दे पर जीवंत करना पसंद करती हैं जिनसे वह खुद को सहज रूप से जोड़ पाती हैं।

डांस की बात करें तो कृषा भारतीय और पश्चिमी दोनों तरह के डांस में पारंगत हैं। उन्होंने बॉलीवुड, फोक, जैज़, सालसा, टैंगो और लैटिन जैसे कई डांस फॉर्म्स में आती हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं और आने वाले समय में उनके नए म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

कृषा दुबे को चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना सबसे ज्यादा पसंद है और फिलहाल उनका पूरा फोकस अभिनय पर है। अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर वह आने वाले समय में फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और भी मजबूत पहचान बनाने की तैयारी में हैं, जिससे उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

महिलाओं को स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर होना चाहिए : हीना सोनी

hindustanprahari

निर्माता राजू भारती की हिंदी फ़िल्म ‘बेरा एक अघोरी’ को 300 सिनेमाघरों में मिली शानदार ओपनिंग

hindustanprahari

“King of King” हुसैन मकरानी के जन्मदिन पार्टी में युवाओं का जबरदस्त जोश

hindustanprahari

Leave a Comment