City State Travel

कोंकण रेलवे और ज्ञान प्रबोधिनी मंडल, गोवा के बीच हिंदी संवर्धन हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Image default
Spread the love

मुंबई : दिनांक 04 नवम्बर, 2025 को कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड एवं ज्ञान प्रबोधिनी मंडल द्वारा संचालित श्री मल्लिकार्जुन एवं श्री चेतन मंजु देसाई महाविद्यालय, काणकोण (गोवा) के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह समारोह कोंकण रेलवे के अधिकारी विश्रामगृह, मडगांव सभागार में प्रातः 10:00 बजे, कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सन्तोष कुमार झा तथा ज्ञान प्रबोधिनी मंडल के अध्यक्ष श्री चेतन मंजु देसाई की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ज्ञान प्रबोधिनी मंडल की ओर से डॉ. रूपा चारी, उप प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष (हिंदी विभाग) तथा कोंकण रेलवे की ओर से श्रीमती आशा शेट्टी, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (कारवार), श्री सदानंद चितले, सहायक उप महाप्रबंधक (राजभाषा) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, शैक्षणिक भ्रमणों एवं अन्य संयुक्त शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस पहल से कोंकण रेलवे एवं महाविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग और राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील उपयोग को नई दिशा मिलेगी।

Related posts

“एहसास” संजय सहानी और डॉ. संजीदा खानम की कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर

hindustanprahari

विशिष्ट अतिथियों को सुभारती अवार्ड वितरित

hindustanprahari

परिवहन विभाग ने ऑटो रिक्षा पासिंग पर लगाया प्रतिदिन 50 रू का फाईन

hindustanprahari

2 comments

Leave a Comment