City religion-spirituality

मुंबई के नंदनवन में “आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार 2023” से सम्मानित होंगी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा

Image default
Spread the love

मुंबई के नंदनवन में “आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार 2023” से सम्मानित होंगी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा

मुम्बई। घोडबंदर रोड ठाणे स्थित नंदनवन परिसर में तेरापंथ महिला मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी कि 7 अक्टूबर को राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा को “आचार्य श्री तुलसी कर्तृव्य पुरस्कार 2023” से सम्मानित किया जा रहा है।
तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य में हर वर्ष प्रदान किया जाने वाला “आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार” इस वर्ष श्रीमती रेखा शर्मा को प्रदान किया जा रहा है जिससे अखिल भारतीय महिला मंडल गर्वित है। रेखा शर्मा को कोविड काल के दौरान उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
यह जानकारी नंदनवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीलम सेठिया, महामंत्री मधु देरासरिया सहित तमाम पदाधिकारियों ने दी।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सन 2003 में आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार की शुरुआत की गयी थी। यह पुरस्कार अध्यात्म, कला, विज्ञान, संस्कृति सुरक्षा, नारी जागरण एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले महिला संगठन या महिला को प्रदान किया जाता है, जो कि इस बार राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा को प्रदान किया जायेगा।
आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा के सानिध्य में यह पुरस्कार मुंबई नंदनवन में 7 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम सेठिया की अध्यक्षता में अखिल भारतीय महिला मंडल के 48वें राष्ट्रीय अधिवेशन “क्षितिज – असीम संभावनाओं के” में प्रदान किया जा रहा है। संस्था की महामंत्री श्रीमती मधु देरासरिया एवं पुरस्कार निर्देशिका डॉ. सूरज बराड़िया सहित प्रयोजक देवराज मूलचंद नाहर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मूलचंद नाहर के महिला पूरे देश से महिला मंडल की तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Related posts

आध्यात्मिक गुरु डॉ. राजेन्द्र जी महाराज हुए ब्रह्मलीन

hindustanprahari

These Fitness Tips Help Take Inches off Your Waistline

hindustanprahari

हर संसदीय क्षेत्र से एक गऊ सांसद बनाएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज

hindustanprahari

Leave a Comment