Entertainment

संजय कुमार लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवार्ड्स से हुए सम्मानित

Image default
Spread the love

मुंबई। हाल ही में एस के फिल्म के फाउंडर संजय कुमार और सिंगर तथा समाजिक कार्यकर्ता बिपिन लोधिया (लंदन) को केसीएफ की ओर से लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड इन्हें बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक पद्मश्री उदित नारायण और म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन के हाथों प्राप्त हुआ। इस अवॉर्ड शो का आयोजन 4 मई को रहेजा क्लासिक क्लब अंधेरी, मुंबई में संपन्न हुआ था।
इसके अलावा 9 मई को भी इन्हें महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवार्ड्स 2025 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड इन्हें अभिनेता सुरेन्द्र पाल और एंकर सिमरन आहूजा के हाथों प्राप्त हुआ। उसी अवसर पर संजय कुमार की धर्मपत्नी सोशल वर्कर अनसुइया लोधिया को भी प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई पीढ़ी के युवाओं को देशप्रेम के जज़्बे के साथ भारतीय सेना में जाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से मुंबई की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट के तत्वावधान में महाराष्ट्र ड्रीम अचीवर अवार्ड्स 2025 किया गया था।
संजय कुमार ने कहा कि लगातार दो अवॉर्ड पाकर वे बेहद उत्साहित हैं। वहीं बिपिन लोधिया ने भी दो दो अवॉर्ड मिलने पर अपनी खुशी जताई।
दोनों अवॉर्ड समारोह में एक्टर सिंगर राजू टांक की भी विशेष उपस्थिति रही। वहीं राजू ने लोधिया परिवार को बधाई दिया।

Related posts

‘श्रीकांत’ के निर्माता ने नेत्रहीनों की मदद के लिए लगवाई बीपर ऑडियो सिग्नलिंग डिवाइस

hindustanprahari

The Classic ‘Jeans & A Nice Top’ Look Is Making A Comeback

hindustanprahari

‘लर्न फॉर अर्न’ योजना के तहत ‘ड्रीम विजन फोटोग्राफी क्लासेज’ का उद्घाटन संपन्न

hindustanprahari

Leave a Comment