Entertainment

अंधविश्वास के प्रति सजगता को दर्शाती शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ का स्पेशल शो इम्पा में सम्पन्न

Image default
Spread the love

मुम्बई। अंधेरी पश्चिम मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ का स्पेशल शो आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता मनोज कुमार, लेखक निर्देशक प्रशांत गैलवार, डिस्ट्रीब्यूटर राजेश मित्तल, राजस्थान की मशहूर सिंगर, डांसर व अभिनेत्री रानी रंगीली और अभिनेता कुंवर महेंद्र सिंह के साथ साथ भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री परी तोमर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मिली फिल्म्स एंड टी वी इंटरनेशनल के बैनर तले बनी, लगभग 34 मिनट की यह शॉर्ट फिल्म आधुनिक संदर्भ में सामाजिक समस्याओं पर जन-जागृति पैदा करते हुए अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती है।
यह फिल्म समाज को यह संदेश देती है कि किसी तांत्रिक के चक्कर न पड़कर विवेकपूर्ण रवैया अपनाने से आपसी संबंधों को तो बचाया जा सकता है साथ ही कानून की निगाह में अपराधी बनने से भी बचा जा सकता है। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती इस फिल्म के निर्माता मनोज कुमार, कार्यकारी निर्माता शंकर पाठक, डीओपी सुमित सचदेवा, एडिटर सुमित सिन्हा ‘गोलू’, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर प्रभात कुमार, गीतकार प्रशांत गैलवर, संगीतकार श्रीकांत जयकांत, प्रचारक काली दास पाण्डेय व समरजीत, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, स्टील फोटोग्राफर मोहम्मद अरमान और प्रोडक्शन एक्सक्यूटिव कुमारी मिली हैं। झारखंड के चर्चित फिल्म लेखक निर्देशक प्रशांत गैलवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज सहाय, शेखर वत्स, शंकर पाठक, विक्रम नांगिया, बिनय सिंह, शालिनी सिंह राठौड़, पम्मी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिन्हा, राजू चंद्रा, मास्टर शिवांश साहू और प्रिंस आदि हैं।

  • संतोष साहू

Related posts

मधु मोहित मेकअप जगत में आज किसी नाम की मोहताज नहीं है

hindustanprahari

“टाइगर” फ्रेंचाइजी हमेशा मेरी फिल्मोग्राफी को चमकदार बनाएगी, टाइगर 3 की सफलता पर सलमान खान ने कही ये बात

hindustanprahari

यूथ का एंटरटेन करने में सफल होगी एक्शन थ्रिलर फिल्म “ब्लाइंडसाइडेड”

hindustanprahari

Leave a Comment