Carrier

आकृति विश्वकर्मा ने SSC में हासिल किए 83% अंक, बिना ट्यूशन के पाई सफलता

Image default
Spread the love

मुंबई। (मलाड पूर्व) में शिवाजी नगर, कुरार विलेज स्थित बी. आर. शुक्ला चॉल की रहिवासी आकृति विश्वकर्मा ने इस वर्ष एसएससी (SSC) परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और इलाके का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि आकृति ने बिना किसी ट्यूशन या क्लासेस के पूरी तरह स्वअध्ययन से यह सफलता हासिल की।
आकृति के पिता, अजय विश्वकर्मा मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत हैं, वहीं उनकी माता, गीता विश्वकर्मा एक समाजसेवी हैं जो ‘द्वारिकामाई चैरिटी संस्था’ से जुड़कर सेवा कार्य करती हैं।
परीक्षा परिणाम आने के बाद से आकृति को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी सफलता का श्रेय आकृति ने अपने माता-पिता को दिया और कहा, “हमें खुद पर विश्वास होना चाहिए।”
आकृति अब आगे साइंस स्ट्रीम से PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषयों के साथ पढ़ाई कर मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का सपना साकार करना चाहती हैं।

Related posts

Smartphone Separation Anxiety: Scientists Explain Why You Feel Bad

hindustanprahari

Apple MacBook Air Vs. Microsoft Surface Laptop

hindustanprahari

टॉप-1000 में एलन मुंबई के चार विद्यार्थी

hindustanprahari

7 comments

Leave a Comment