City Politics Uncategorized

प्रदीप मिश्रा बने यात्री सेवा संगठन के पालघर जिला अध्यक्ष

Image default
Spread the love

पालघर: पालघर जिले के रहिवासियों को ट्रेन और बस सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता Pradeep Venkateshwar Mishra को यात्री सेवा संगठन का पालघर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति Parasnath Tiwari, जो कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव, महाराष्ट्र राज्य हिंदी भाषी सेल के प्रमुख तथा यात्री सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, द्वारा उनके पिछले कार्यों को देखते हुए की गई है।

ज्ञात हो कि श्री प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रयासों से विरार पश्चिम स्थित बस डिपो के पास यात्रियों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया था, जिसकी स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हुई।

देवलाली के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ तिवारी ने श्री मिश्रा को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मिश्रा भविष्य में भी पालघर के नागरिकों की सेवा पहले की तरह ही समर्पण के साथ करते रहेंगे।

Related posts

मालाड अप्पा पाड़ा में अयोध्या के निर्मल शरण जी महाराज के श्रीमुख से राम कथा

hindustanprahari

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने लॉन्च किया एंथे 2026

hindustanprahari

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री विजय कुमार का निधन

hindustanprahari

Leave a Comment