National

आतंकवाद के खिलाफ ये लड़ाई सिर्फ सेना की नहीं बल्कि पूरे देश की है : हुकुम उदय प्रताप सिंह

Image default
Spread the love

मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में आक्रोश की लहर है। उद्योगपति और समाजसेवी हुकूम उदय प्रताप सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अब वक्त आ गया है जब भारत को केवल निंदा तक सीमित न रहकर आतंक की जड़ों पर सीधा प्रहार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान अब भी आतंकवाद का सबसे बड़ा पोषक बना हुआ है। वह न सिर्फ अपने देश में आतंकियों को पनाह देता है, बल्कि उन्हें भारत भेजकर हमारे निर्दोष नागरिकों का खून बहवा रहा है। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा।”

हुकूम उदय प्रताप सिंह ने केंद्र सरकार से अपील की कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर लक्षित सैन्य कार्रवाई की जाए, जैसा कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के दौरान किया गया था। “26 निर्दोष भारतीयों की हत्या का बदला दुगना होना चाहिए। भारत को पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देना चाहिए – एक सिर के बदले दो सिर,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि अब केवल बातचीत और चेतावनी से कुछ नहीं होगा। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग करने, उसकी आर्थिक नाकेबंदी करने और उसे आतंकवाद के प्रायोजक देश के रूप में घोषित कराने के लिए भारत को हर मंच पर आक्रामक कूटनीति अपनानी चाहिए।

“अब वक्त है कि भारत दुनिया को दिखा दे कि हमारे सब्र की भी एक सीमा होती है। जो हमारे निर्दोष नागरिकों को मारता है, हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं,”उन्होंने दो टूक लहजे में कहा।

हुकूम उदय प्रताप सिंह ने देशवासियों से भी आह्वान किया कि वे एकजुट रहें और सरकार के हर निर्णय के साथ मजबूती से खड़े हों।
उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ये लड़ाई सिर्फ सेना की नहीं, पूरे देश की है।

Related posts

मध्य रेलवे जोन में बजा सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ CRMS का प्रथम नम्बर का डंका

hindustanprahari

कला, समाज और राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले व्यक्तियों को मिडिया असोसिएशन ऑफ इंडिया (माई) की तरफ से ‘मिडिया एक्सलन्स अवॉर्ड 2025’ प्रदान किया जाएगा ।

hindustanprahari

टाइम्स फैशन वीक 22 सितंबर को दिल्ली में हयात रीजेंसी में हुआ आयोजित, एसोसिएटेड पार्टनर था ब्लैक पर्ल

hindustanprahari

Leave a Comment