National

पाकिस्तान के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : रामकुमार पाल

Image default
Spread the love

मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में आक्रोश की लहर है। समाजसेवी एवं प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के अध्यक्ष रामकुमार पाल ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अब वक्त आ गया है जब भारत को केवल निंदा तक सीमित न रहकर आतंक की जड़ों पर सीधा प्रहार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान अब भी आतंकवाद का सबसे बड़ा पोषक बना हुआ है। वह न सिर्फ अपने देश में आतंकियों को पनाह देता है, बल्कि उन्हें भारत भेजकर हमारे निर्दोष नागरिकों का खून बहवा रहा है। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा।”

रामकुमार पाल ने केंद्र सरकार से अपील की कि पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर लक्षित सैन्य कार्रवाई की जाए, जैसा कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के दौरान किया गया था। “26 निर्दोष भारतीयों की हत्या का बदला दुगना होना चाहिए। भारत को पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देना चाहिए – एक सिर के बदले दो सिर,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि अब केवल बातचीत और चेतावनी से कुछ नहीं होगा। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग करने, उसकी आर्थिक नाकेबंदी करने और उसे आतंकवाद के प्रायोजक देश के रूप में घोषित कराने के लिए भारत को हर मंच पर आक्रामक कूटनीति अपनानी चाहिए।

“अब वक्त है कि भारत दुनिया को दिखा दे कि हमारे सब्र की भी एक सीमा होती है। जो हमारे निर्दोष नागरिकों को मारता है, हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं,” उन्होंने दो टूक लहजे में कहा।

रामकुमार पाल ने देशवासियों से भी आह्वान किया कि वे एकजुट रहें और सरकार के हर निर्णय के साथ मजबूती से खड़े हों।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ये लड़ाई सिर्फ सेना की नहीं, पूरे देश की है।

Related posts

GST पर बड़ी राहत! 22 सितंबर से इन चीजों पर नहीं लगेगा एक भी रुपया टैक्स, 0% GST वाले सामानों की लिस्ट

hindustanprahari

पश्चिम रेलवे विभिन्न गंतव्यों के लिए चलाएगी तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

hindustanprahari

गुरुग्राम पुलिस का साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप प्रोग्राम, साहिल बने साइबर-दूत

hindustanprahari

Leave a Comment