State

डॉ. निकेश जैन माधानी को शैतान सिंह पाल, अभिनेता रंजीत, बिंदु दारासिंह और डॉ विजय बजाज ने श्री अटल सेवा रत्न सम्मान और इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड्स से किया सम्मानित

Image default
Spread the love

मुंबई। 9 जून 2024 को इंदौर, मध्यप्रदेश में मुंबई के युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को श्री अटल सेवा रत्न सम्मान 2024 इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड 2024 की ट्रॉफी देकर शैतान सिंह पाल (एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड), अभिनेता रंजीत और बिंदु दारासिंह ने मंच पर सम्मानित किया।
वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन पीपुल काउंसिल, डब्ल्यूएसी ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा इंदौर शहर में श्री अटल सेवा रत्न सम्मान 2024 सीजन 4 और इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड्स 2024 का आयोजन डॉ विजय बजाज और ज्योति बजाज ने किया जहां शैतान सिंह पाल, अभिनेता रंजीत, बिंदू दारासिंह, चंद्रशेखर शर्मा (अधिवक्ता, मुंबई हाईकोर्ट), डॉ जसबीर सिंह (इंटरनेशनल पुलिस फोरम इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गनाईजेशन यूएसए), ब्रजमोहन राम (सांसद, रांची) और माधानी फायनंस एंड इंटरटेनमेंट के सीएमडी डॉ निकेश जैन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित थे।
विदित हो कि बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेटली के हाथों इंडिया बीआई ब्रांड आइकॉन अवार्ड्स एंड कांफ्रेंस 2024, एक्ट्रेस नीलम कोठारी के हाथों इंडियाज टॉप बिजनेस एंड इंटरप्रेन्योर्स अवार्ड्स 2024, एक्ट्रेस मंदाकिनी (राम तेरी गंगा मैली फेम) के हाथों इंटरनेशनल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड 2024, ग्लैमर एंड लाइफ स्टाइल अवॉर्ड अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों और प्रीति झंगियानी के हाथों नेशनल इंपैक्ट अवार्ड 2024 प्राप्त हुआ है।
इसके अलावा डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी फिल्म तेरे नाम की अभिनेत्री भूमिका चावला ने तमस आईकॉनिक अवॉर्ड्स 2024, अभिनेता निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, गदर 2 के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा और डिस्को डांसर गीत के गायक विजय बेनेडिक्ट एवं शो ओर्गेनाइजर संजीव कुमार के हाथों राष्ट्रीय अचीवर अवार्ड 2024, रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया के हाथों दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2024, पार्श्वगायक उदित नारायण के हाथों अखंड भारत गौरव अवार्ड 2024, अभिनेता सोनू सूद के हाथों एशियन एक्सीलेंस अवार्ड 2024, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादासाहेब फाल्के अवार्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवार्ड 2023 से सम्मानित हो चुके हैं।
बता दें कि दिल्ली में डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी द्वारा प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल एवं भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के हाथों ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड और विंदू दारा सिंह के हाथों आत्मनिर्भर एक्सीलेंस अवार्ड भी मिल चुका है।
इसके साथ ही 2022 में निकेश जैन माधानी को महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों गऊ भारत भारती अवार्ड तथा कैबिनेट मंत्री परषोत्तम रूपाला (मत्स्य, दुग्ध व उद्योग मंत्री) के हाथों से गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2023 प्राप्त हो चुका है। उन्हें नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार 2023 और छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार 2021 भी मिल चुका है। ब्राइट आउटडोर के सीएमडी योगेश लखानी अपने जन्मदिन पर निकेश जैन को बिज़नेस आइकॉनिक ब्राइट अवार्ड एवं ब्राइट आउटडोर बी.एस.सी. आईपीओ आने की खुशी में बिज़नेस अवार्ड 2023 से सम्मानित कर चुके हैं।

  • संतोष साहू

Related posts

महाकौशल-विंध्य क्षेत्र का सबसे अधिक प्रसार वाला अंग्रेजी दैनिक बना गुड मॉर्निंग GOOD MORNING

hindustanprahari

उद्धव ठाकरे समूह को राहत, शिंदे गुट को नहीं मिलेगा संपत्ति पर हक

hindustanprahari

35 वें वसई तालुका कला खेल महोत्सव क्रिकेट पट्टू संजय बांगड़ और निर्माता निर्देशक केदार शिंदे ने वसई तालुका कला खेल का उद्घाटन किया

hindustanprahari

Leave a Comment