City

बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी का जन्मदिन धूमधाम से संपन्न, डॉ निकेश जैन माधानी ने दी बधाई

Image default
Spread the love

मुंबई। आजकल जन्मदिन को सेलिब्रेट करना जीवन में अनिवार्य बन गया है। हर कोई चाहता है कि उसका जन्मदिन विशेष हो और अपने करीबी लोगों के साथ इस दिन को उत्सव का रूप दिया जाये।
12 जून को भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सोलंकी का जन्मदिन मुंबई में बड़े धूमधाम के साथ मनाया। उस अवसर पर परिवारिक रिश्तेदार और मित्रों के अलावा युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी भी मनोज सोलंकी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे और उपहार भेंट किए।
मनोज सोलंकी ने कहा कि इन दिनों बीजेपी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में दो तीन राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में जीत का परचम लहराया है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए हैं। चूंकि मैं पार्टी से जुड़ा हूं तो इस साल खुशी हजार गुना बढ़ गई है और सेलिब्रेशन का आनंद तो बनता ही है।
आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़े मनोज सोलंकी बिल्डर और बिजनेसमैन हैं और एक सोशल वर्कर के रूप में कई सामाजिक कार्यों को अंजाम दे चुके हैं। इसके साथ वे भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी और अखिल राष्ट्रीय सिने कलाकार व कामगार संघटन के भी महाराष्ट्र उपाध्यक्ष हैं।

Related posts

930 लोकल ट्रेनें होंगी कैंसिल, तीन दिन मुंबई के लोगों को WFH करने की सलाह

hindustanprahari

महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने महाप्रबन्धक कक्ष में 29 नवम्बर, 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी, श्री चन्द्र प्रकाश चौहान को गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

hindustanprahari

मालाड में परमार्थ द्वारा रुद्राभिषेक

hindustanprahari

Leave a Comment