Entertainment

दंगल टीवी के दंगल फैमिली अवार्ड 2024 में परिवार, रिश्तों और प्यार का उत्सव

Spread the love

दंगल टीवी के दंगल फैमिली अवार्ड 2024 में परिवार, रिश्तों और प्यार का उत्सव

मुंबई। टीवी चैनल दंगल टीवी लाया है दंगल फैमिली अवार्ड 2024। इस चमचमाती शाम में चैनल की उपलब्धियां, शानदार कंटेंट के प्रति चैनल की प्रतिबद्धता, एकता और चैनल के सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद देने के लिए एक उत्सव मनाया जाएगा, जिसकी बदौलत ही आज दंगल टीवी देशभर में परिवारों की पहली पसंद बना है।

दंगल फैमिली अवार्ड 2024 की शाम अविस्मरणीय अनुभवों और मनोरंजन से भरपूर होगी। इस कार्यक्रम में ना सिर्फ दंगल टीवी के सफलता का जश्न मनाया जाएगा बल्कि, इस चैनल से जुड़े सभी लोगों के परिश्रम को भी पहचान और प्रशंसा मिलेगी जिसमें शामिल है इसके दर्शक, प्रतिभावान एक्टर, लेखक और इससे जुड़े सभी प्रोडक्शन हाउस।

शाश्वत सुंदरी हिना खान और एक दिलकश व्यक्तित्व के स्वामी वरुण शर्मा दंगल फैमिली अवार्ड 2024 की मेजबानी करेंगे। इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ बड़े नाम जैसे की जैकलीन फर्नांडीज, मीका सिंह, रश्मि देसाई, अपनी शानदार और आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे और साथ ही मेंटालिस्ट सुहानी शाह अपनी मन पढ़ने की अपनी कला का खूबसूरत प्रदर्शन भी करेंगे।

इसके अलावा जो अन्य महत्वपूर्ण लोग दंगल फैमिली अवार्ड 2024 का हिस्सा बनने जा रहे हैं उसमें शामिल है कुछ लोकप्रिय चेहरे जैसे कि सुभाष घई, रवि किशन, मनोज तिवारी, राकेश चौरसिया, रितु शिवपुरी, अनीता हसनंदानी रेडी, उर्वशी ढोलकिया, शमा सिकंदर, रवि दुबे, रोहित वर्मा, स्नेहा वाघ, रिधिमा पंडित, दीपशिखा नागपाल, अयूब खान, पारुल चौहान, अपार मेहता, मानव गोयल, मौली गांगुली, तरुण खन्ना, इंद्र कृष्णन, नीलू बाघेला आदि।

दंगल फैमिली अवार्ड 2024 की शाम एक यादगार अनुभव देने का वादा करने के साथ ही परिवार, रिश्तों और प्यार को साथ लाकर दंगल टीवी के सफलता का जश्न मनाने और दंगल टीवी की आत्मा को परिभाषित करने के लिए तैयार है।

परिवार, सफलता और मनोरंजन के इस अनोखे और अद्भुत समागम – दंगल टीवी अवॉर्ड्स 2024 को आप देख सकते हैं 17 मार्च को 7:00 बजे से सिर्फ दंगल टीवी पर।

Related posts

गायिका के रूप में अपने कैरियर पर फोकस कर रही हैं सुरभि सिंह

hindustanprahari

एनिमेटेड फिल्म “बिलाल”, 30 मार्च को मास्क टीवी ओटीटी पर होगी रिलीज

hindustanprahari

लता मंगेशकर के साथ काम करने वाले संगीतकार शिखर संतोष ने बनाया रोमांटिक सॉन्ग

hindustanprahari

Leave a Comment