Entertainment

सोनाक्षी अभिनीत ‘दहाड़’ के टीज़र में दिखी दिल दहला देने वाले अपराध की एक झलक

Image default
Spread the love

भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा, अमेज़ॅन ऑरिजिनल सीरीज़, ‘दहाड़’ का बेहद दिलचस्प टीज़र रिलीज़ किया। रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज़ को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस सीरीज़ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स रितेश सिधवानी, फ़रहान अख़्तर ज़ोया अख़्तर और रीमा कागती हैं, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह ने मुख्य किरदार निभाए हैं। 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सभी प्राइम मेंबर्स 12 मई से इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। ‘दहाड़’ प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज़ है। भारत में प्राइम मेंबर्स सालाना सिर्फ ₹1499 की सदस्यता लेकर खरीदारी पर बचत, ढेर सारी सुविधाओं और मनोरंजन का आनंद लेते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दहाड़’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया है, जिसमें उन्होंने एक दिलेर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो एक दर्दनाक हत्या के मामले को सुलझाने का प्रयास करती हैं। टीज़र में 27 महिलाओं की संदिग्ध हत्याओं का खुलासा करने वाले मामले की गहराई से पड़ताल की गई है, लेकिन हत्या के इन सभी मामलों में कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला या गवाह नहीं है। फिर एक महिला – सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी, इस अपराध का सामना करने और उन महिलाओं को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाती है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के को प्रोड्यूसर, रितेश सिधवानी ने कहा, “दहाड़ की रोमांचक कहानी और कलाकारों के बेमिसाल प्रदर्शन ही इस क्राइम-ड्रामा को असाधारण बनाते हैं। सच कहूं तो रीमा और ज़ोया ने बड़े धैर्य और तालमेल के साथ इस कहानी के लिए एक अनोखी दुनिया की कल्पना की, और उसे उन्होंने पर्दे पर बखूबी प्रदर्शित किया।” उन्होंने आगे कहा, “मेड इन हेवन, मिर्जापुर और इनसाइड एज की जबरदस्त कामयाबी के बाद, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्राइम वीडियो के साथ यह साझेदारी भी कामयाबी का परचम लहराएगी और दुनिया भर के दर्शक इस हैरतअंगेज सफर का भरपूर आनंद लेंगे।
इस सीरीज़ की क्रिएटर, डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर, रीमा कागती ने कहा, “दहाड़ का अनुभव वाकई बेहद आनंददायक रहा है। हम सभी के लिए यह सीरीज़ बेहद खास है, जिसे सोनाक्षी, विजय, गुलशन और सोहम ने बड़ी कुशलता से जीवंत किया है।” उन्होंने आगे कहा, “बर्लिनेल 2023 में इस सीरीज़ को मिली शानदार प्रतिक्रिया से हमारा हौसला काफी बढ़ गया है और अब हम इसे दुनिया भर में अपने दर्शकों के लिए पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि दहाड़ 8 एपिसोड का एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती है। सार्वजनिक बाथरूम में एक के बाद एक, कई महिलाओं की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले सामने आने के बाद घटनाक्रम की शुरुआत होती है, जिसकी जाँच-पड़ताल की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को सौंपी जाती है। पहली नजर में तो इन मौतों का मामला आत्महत्या की तरह दिखाई देता है, लेकिन मामले की एक-एक परत सामने आने के बाद अंजलि को शक होने लगता है कि एक सीरियल किलर खुलेआम घूम रहा है। इसके बाद अपराध को अंजाम देने में माहिर एक मुजरिम और एक अंडरडॉग कॉप के बीच बिल्ली और चूहे का दिलचस्प खेल शुरू हो जाता है, और वह एक मासूम महिला की जान जाने से पहले सबूतों की कड़ियों को एक साथ जोड़ने की कोशिश करती है।

Related posts

उत्तराखंड में फिल्मों को मिलेगी सब्सिडी

hindustanprahari

The Classic ‘Jeans & A Nice Top’ Look Is Making A Comeback

hindustanprahari

राशा थडानी ने दिखाया अपनी डेब्यू फिल्म आजाद के गीत “उई अम्मा” में शानदार डांस परफॉर्मेंस

hindustanprahari

Leave a Comment