City

वृद्धाश्रम की मदद के लिए मुंबई में होगा एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड

Image default
Spread the love

वृद्धाश्रम की मदद के लिए मुंबई में होगा एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड

मुंबई। वीएस नेशन मीडिया ग्रुप और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के संयुक्त तत्वाधान में 6 दिसंबर को अंधेरी (पश्चिम), स्थित मेयर हॉल में एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड सीजन 2 का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लीजेंड, नामचीन और नवोदित प्रतिभाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। मुम्बई में कई संस्थाओं के द्वारा विविध अवार्ड समारोहों का आयोजन होता रहता है लेकिन संगीत की दुनिया के अनमोल सितारों को व नवोदित उभरती प्रतिभाओं को सम्मान नही मिल पाता। ऐसे में वीएस नेशन मिडिया एजेंसी और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के द्वारा एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह का आयोजन एक सार्थक पहल के रूप में गत वर्ष शुरू हुआ। आयोजक दविंद्र खन्ना का मानना है कि म्यूजिक हमारा सबसे अच्छा मित्र है, आप कितने भी उदास निराश क्यूं ना हो संगीत सुनते ही आप सब भूल जाते है, और म्यूजिक ही सदा से एवरग्रीन रहा है और रहेगा। देवेंद्र ने बताया कि इस अवॉर्ड का उद्देश्य जहां नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाना है वहीं पुराने लीजेंडस को भी नई पीढ़ी से रूबरू कराना है। इसके अलावा इस अवॉर्ड के जरिए होने वाली आमदनी से वृद्धाश्रम की मदद करना भी हमारा उद्देश्य है।
बता दें कि देवेंद्र खन्ना वसई गौरव अवॉर्ड, नारी शक्ति सम्मान, एवरग्रीन इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट, सिंगिंग कॉन्टेस्ट, डांसिंग कॉन्टेस्ट, म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन वीएस नेशन (वसई, मुम्बई) के बैनर तले करते रहते हैं।
बीते वर्ष इस अवॉर्ड समारोह में लेस्ली लुईस, दिलीप सेन, सुधाकर शर्मा, राम शंकर, तृप्ति शाक्य, शोमा बैनर्जी, कपिल हरीशंकर, राजीव महावीर, रेपर हितेश्वर, विजॉय कश्यप, वास्तविक रॉय, रक्षा श्रीवास्तव, शीरीन फरीद, मनोज टकरिया, अनिता शर्मा, शोना गोंसालवेस, आदि सहित बहुत से संगीत सितारो के साथ म्यूजिक लवर तथा मीडिया के प्रतिनिधियों को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
इस वर्ष सीजन 2 में संगीत के क्षेत्र में अपना पूरा जीवन न्यौछावर करने वाले पद्मश्री, भजन सम्राट अनूप जलोटा को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा वरिष्ठ गायक संगीतकार कीर्ति अनुराग, सतीश देहरा, गीतकार सुधाकर शर्मा, संगीतकार दिलीप सेन, गायिका शोमा बैनर्जी, सहित लगभग दर्जनभर संगीत सितारे इस एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड में अपनी चमक बिखेरते दिखाई देंगे।
इस बार की मुख्य कैटेगरी बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल फीमेल, बेस्ट एल्बम सिंगर मेल फीमेल, बेस्ट भजन सिंगर मेल फीमेल, बेस्ट भोजपुरी सिंगर मेल फीमेल, बेस्ट लिरिसिस्ट, बेस्ट कंपोजर, बेस्ट अरेंजर, बेस्ट प्रमोटर, कराओके किंग, कराओके क्वीन, बेस्ट फेसबुक सिंगर मेल फीमेल, बेस्ट सिंगर परफॉर्मर, बेस्ट म्यूजिशन ऑफ दी ईयर, बेस्ट म्यूजिक क्रिटिक, बेस्ट म्यूजिक लवर आदि है। इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन शुरू है। यदि आप भी किसी कैटागिरी में आते है तो आज ही 7276299885 पर व्हाट्सएप करें।

Related posts

CRMS के अध्यक्ष डॉ प्रवीण बाजपेई की अध्यक्षता में विशाल संयुक्त सभा आगामी मान्यता चुनाव के लिए भरी हुंकार

hindustanprahari

Photo Exhibit Puts Talents, Emotion On Display

hindustanprahari

UPITS 2025 रोडशो: यूपी ने मुंबई से शुरू की मेगा ट्रेड शो की तैयारी

hindustanprahari

Leave a Comment