Entertainment

‘फायर ऑफ लव रेड’ के कलाकार सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे

Image default
Spread the love

‘फायर ऑफ लव रेड’ के कलाकार सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे

मुम्बई। अवंती प्राजक्ता आर्ट्स के बैनर तले निर्मित हिंदी फिल्म ‘फायर ऑफ लव रेड’ के सितारे कृष्णा अभिषेक, पायल घोष, कंचन भोर, अभिजीत श्वेतचंद्र, कमलेश सावंत, भरत दाभोलकर, सिमरन आहूजा, प्रियंका तिवारी, शांतनु भामारे, अमोल बावदनकर और मुकेश त्यागी ने 8 अक्टूबर 2023 को मुंबई की प्रसिद्ध मंदिर सिद्धिविनायक का दौरा किया।
उक्त फिल्म के निर्माता राजीव चौधरी, रेखा सुरेंद्र जगताप और जगन्नाथ वाघमारे ने निर्देशक अशोक त्यागी और सह निर्माता शांतनु भामारे के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्टियों और पुजारियों की सहायता से ‘फायर ऑफ लव रेड’ की सफलता के लिए प्रार्थना किया और गणेश जी का आशीर्वाद ग्रहण किया।
अवंतिका एपी आर्ट्स की फिल्म ‘फायर ऑफ लव रेड’ की प्रस्तुतकर्ता अवंतिका दत्तात्रेय पाटिल व वितरकों ने मंदिर में सिद्धिविनायक के चरणों में ‘फायर ऑफ लव रेड’ का एक विशाल फोटो स्टैंडी और पोस्टर भेंट किया और सफलता के लिए प्रार्थना की।
‘फायर ऑफ लव रेड’ 24 नवंबर को रिलीज होगी।

Related posts

देसी ध्वनि रिकॉर्ड ने दिवाली पर रिलीज़ किया अपना नया गाना “दिवाली आयो रे”

hindustanprahari

अहमदाबाद के गुजरात युनिवर्सिटी में संपन्न हुई “गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज की प्रथम संवाद परिषद

hindustanprahari

उत्तराखंड में फिल्मों को मिलेगी सब्सिडी

hindustanprahari

Leave a Comment