Entertainment

डॉ. मीहिर कुलकर्णी निर्मित और देव गिल अभिनीत फिल्म “अहो विक्रमार्का” का टीजर हुआ रिलीज

Image default
Spread the love

मुम्बई। फिल्म निर्माता डॉ. मीहिर कुलकर्णी की फिल्म “अहो विक्रमार्का” 30 अगस्त 2024 को 5 भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का टीज़र और मोशन पोस्टर 21 अगस्त 2024 को जी7 मल्टीप्लेक्स बांद्रा, मुम्बई में लॉन्च किया गया।
एक बहादुर और दृढ़निश्चयी पुलिसकर्मी की वीरतापूर्ण कहानी को इस फिल्म के माध्यम से दर्शक देख सकते हैं। यह फिल्म मराठी, तेलगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह फिल्म मीहिर कुलकर्णी, आरती गिल और अश्विनी कुमार मिश्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई है और फिल्म के संगीतकार रवि बसरूर हैं।
महाराष्ट्र का बेटा और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता देव गिल अब महाराष्ट्र के दिलों पर राज करने आ रहे हैं।
अभिनेता देव गिल और एस एस राजामौली फिल्म्स के एसोसिएट निर्देशक पेटा त्रिकोटी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म का टीज़र जबरदस्त है।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर डॉ. मीहिर कुलकर्णी प्रसिद्ध समाजसेवी और परोपकारी व्यक्ति हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के बालेगांव को गोद लिया है। परोपकार और सामुदायिक विकास के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए ग्रेविटी ग्रुप के दूरदर्शी अध्यक्ष डॉ. मीहिर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र के वैजापुर में बालेगांव के सूखा प्रभावित क्षेत्र को आधिकारिक तौर पर गोद ले लिया है। भारत के सबसे युवा उद्यमियों में से एक डॉ. मीहिर कुलकर्णी अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मीहिर कुलकर्णी को उनके परोपकारी प्रयासों के लिए मान्यता मिली है और उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है। प्राइड ऑफ महाराष्ट्र जैसे कई पुरस्कार उनके प्रभावशाली योगदान के प्रमाण हैं। अब वह फिल्म निर्माता के रूप में इतना बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं जिसके टीज़र ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

  • संतोष साहू

Related posts

प्रियशा चौधरी टीवी विज्ञापनों की दुनिया में भी बना चुकी है अपनी पहचान

hindustanprahari

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, तो सफलता जरूर मिलती है : सोनिया बंसल

hindustanprahari

सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित निर्माता निर्देशक मुश्ताक पाशा की देशभक्ति फिल्म “ये है मेरा वतन” का म्युज़िक ऑडियो करी द्वारा लॉन्च

hindustanprahari

Leave a Comment