Entertainment

धुआँ धुआँ’ म्यूजिक वीडियो की सक्सेस पार्टी में जमकर झूमे प्रणव वत्स और त्रिधा चौधरी

Image default
Spread the love

मुम्बई। हाल ही में ‘धुआँ धुआँ’ वीडियो सॉन्ग के सक्सेस पार्टी में इस गाने से जुड़े सभी कलाकार व तकनीशियनों ने जमकर मज़े करते हुए ठुमके लगाये और एक दूसरे को बधाई दिया। इस ‘धुआँ धुआँ’ गाने में नज़र आई बॉबी देओल की ‘आश्रम’ वेब सीरीज फेम बबिता अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने अपने स्टनिंग लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। तो वहीं गीतकार व अभिनेता प्रणव वत्स भी प्रसन्नचित मुद्रा में दिखाई दिए।
त्रिधा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि गाने की सफलता से हम सभी को बहुत ख़ुशी है, इसे केवल क्लब सॉन्ग के तौर पर ना देखा जाए। बल्कि इसे कहीं भी एंजॉय किया जा सकता है। आप ड्राइव करते हुए, मॉर्निंग वॉक करते हुए भी इस गाने को गुनगुना सकते हैं। त्रिधा ने यह भी बताया कि प्रणव के साथ बहुत पहले से वह गाने में काम करना चाहती थी लेकिन संयोग अब बना। त्रिधा से इस गाने के डांसिंग स्टेप के बारे में पूछने पर बताया कि वो बेसिकली क्लासिकल डांसर हैं यदि प्रैक्टिस का और समय मिला होता तो इससे भी बेहतर प्रदर्शन निकलकर सामने आ सकता था। फिर भी जितना मौका मिला उतने में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलना इस यूनिट के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा। गीतकार प्रणव वत्स पहली बार इस वीडियो अल्बम में अभिनय करते नज़र आये हैं।
‘धुआँ धुआँ’ गीत रिलीज होने के कुछ ही दिनों में दो मिलियन व्यूज़ पार कर दिया है। इस सॉन्ग के निर्माता विनोद पालीवाल, अनवर शेख व वृन्दा भंडारी हैं। इस गाने को प्रसिद्ध गायक नकाश अज़ीज़ ने अपनी आवाज़ दिया है वहीं इस धुआँ धुआँ को संगीत से विवियन रिचर्ड ने सजाया है। इस गाने को देव थापे व ऋषि कुमार ने कोरियोग्राफ़ किया है। धुआँ धुआँ के डीओपी अंकित मिश्रा और रवि पालीवाल हैं। जबकि वीडियो को मनोज मगर द्वारा संपादित किया गया है। इस गाने के क्रिएटिव प्रोड्यूसर श्रुति शुक्ला, कास्टिंग डायरेक्टर निखिल चौधरी, प्रोजेक्ट डिजाइनर संतोष कुमार सोनू हैं। गाने को कनिशा फिल्म्स क्रिएशन और वी बी इवेंट्स एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। धुआँ धुआँ गीत का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला ने किया है।

  • संतोष साहू

Related posts

निर्माता निर्देशक सुनील दर्शन की फिल्म “अंदाज़ 2” के गीत “इश्क जुनूनी है” में नवोदित आयुष कुमार का जोशीला अंदाज़

hindustanprahari

“King of King” हुसैन मकरानी के जन्मदिन पार्टी में युवाओं का जबरदस्त जोश

hindustanprahari

लता मंगेशकर के साथ काम करने वाले संगीतकार शिखर संतोष ने बनाया रोमांटिक सॉन्ग

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment