Entertainment

प्यार की परिभाषित करती ‘सरी’ फिल्म को मिला दर्शकों का शानदार प्रतिसाद

Image default
Spread the love

मुंबई। जीवन कभी-कभी ऐसे मोड़ पर आ जाता है, जहां कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि आगे क्या होगा? इसीलिए कहा जाता है, ‘जीवन आश्चर्य और चमत्कारों से भरा है’. इसी विषय की मराठी फिल्म ‘सरी’ शुक्रवार को रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों से काफी पसंद किया जा रहा है. ‘सरी’ को सभी सिनेमाघरों में दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. साथ ही इसने सोशल मीडिया पर ‘जोरदार हंगामा मचाया है.
कैनरस प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, डॉ. सुरेश नागपाल तथा आकाश नागपाल द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन, संपादन और निर्देशन अशोका के. एस. ने किया है. अशोका के. एस. और अभिनेता पृथ्वी अंबर फिल्म ‘सरी’ के साथ मराठी में शुरुआत की है. बी. अजनीश लोकनाथ और प्रसिद्ध संगीतकार अमितराज ने इसमें संगीत दिया है.
प्यार दो आत्माओं का मिलन है, जो स्वर्ग में बुने रेशम की गांठ की तरह होता है. लेकिन इस प्यार के बीच कोई तीसरा उनके जीवन में आ जाए? ऐसी अकल्पनीय प्रेम कहानी है. फिल्म में अजिंक्य राउत, रितिका श्रोत्री, पृथ्वी अंबर ने मुख्य किरदार निभाया है. मृणाल कुलकर्णी, संजय खापरे, पंकज विष्णु और केतकी कुलकर्णी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं. फिल्म ‘सरी’ में रितिका श्रोत्री एक अलग भूमिका में नजर आएंगी और यह उनकी पिछली भूमिका से बहुत अलग है. विद्वतापूर्ण और रोमानी अंदाज वाली ‘दीया’ दर्शकों को पसंद आई है. सिरियल के जरिए घर-घर पहुंचे अजिंक्य राउत बड़े पर्दे पर भी फैन्स के दिलों में घर बनाने में कामयाब रहे हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि साउथ एक्टर पृथ्वी अंबर ने अपनी पहली मराठी फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
फिल्म की बात करें तो यह एक लव स्टोरी है. प्यार में पड़े नौजवानों के जीवन में कई तरह के मोड़ आते हैं, कई आश्चर्यजनक घटनाएं घटती हैं. जिनके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं होता. दिल को छू लेने वाली यह कहानी दीया यानी रितिका श्रोत्री की है, दो लड़कों से दोस्ती करती है, दोनों से प्यार करती है, लेकिन आखिर में ऐसा क्या होता है जिससे दीया खुद को चोट पहुंचाती है? वे दोनों उसके जीवन में कैसे आते हैं? वह उन दोनों में से किसका प्यार स्वीकार करेगी और इस प्रेम कहानी का अंत क्या होगा? आदि सवालों के जवाब जानने के लिए थिएटर में जाकर ‘सरी’ देख सकते है.

Related posts

Overeating Healthy Food Is As Bad As Eating Junk Food

hindustanprahari

सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित निर्माता निर्देशक मुश्ताक पाशा की देशभक्ति फिल्म “ये है मेरा वतन” का म्युज़िक ऑडियो करी द्वारा लॉन्च

hindustanprahari

म्यूजिक वीडियो एक हसीना थी में असीम पटवारी निभा रहे हैं मुख्य भूमिका

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment