City

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लालजी प्रसाद को सौंपा योगी आदित्यनाथ का डॉ अंबेडकर अवार्ड

Image default
Spread the love

मुम्बई। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटॉरीयम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड को मंच पर उपस्थित यूपी के मंत्री डॉ लालजी प्रसाद निर्मल के सुपुर्द किया। इस अवार्ड को डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने लखनऊ से मुम्बई आकर ग्रहण किया।
बुद्धांजलि रिसर्च फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रामनाथ कोविंद ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में गुंडाराज ख़त्म करके प्रदेश को भयमुक्त बनाने का काम किया है। वहीं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मित्र हैं और उत्तर प्रदेश में गुंडे, माफिया आज उनके नाम से थर थर कांप रहे हैं।
डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश के सरकारी महकमों में डॉ. अंबेडकर की फ़ोटो लगाने का आदेश देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।
बुद्धांजलि फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक कैलाश मासूम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड देकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। योगी सरकार दलितों, पिछड़ों और वंचितों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है, सबको साथ लेकर चल रही है।
इस अवसर पर फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा, उदित नारायण और राजपाल यादव सहित देश के अन्य क्षेत्रों से आयी प्रतिभाओं को भी 13वें भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Related posts

35 वें वसई तालुका कला खेल महोत्सव क्रिकेट पट्टू संजय बांगड़ और निर्माता निर्देशक केदार शिंदे ने वसई तालुका कला खेल का उद्घाटन किया

hindustanprahari

वसई-विरार मनपा की पहल: थोक कचरा उत्पादकों के लिए मार्गदर्शन एवं जनजागरूकता बैठक आयोजित

hindustanprahari

विरार स्टेशन पर क्षमता बढ़ाने का काम तेज़ी से पूरा, जल्द शुरू होंगी 15-कोच लोकल ट्रेनें

hindustanprahari

4 comments

Leave a Comment