Business

होम क्रेडिट इंडिया ने लॉन्च किया #खुदपरनिर्भर कैंपेन, रोजमर्रा की वित्तीय स्वतंत्रता का संदेश

Image default
Spread the love

मुंबई, 12 अगस्त 2026: अग्रणी कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी होम क्रेडिट इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने नए ब्रांड कैंपेन #खुदपरनिर्भर को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह अभियान अपने वित्तीय फैसले खुद लेने की आजादी और रोजमर्रा की वित्तीय आत्मनिर्भरता का जश्न मनाता है।

कंपनी के अनुसार, स्वतंत्रता केवल साल में एक बार मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि यह लाखों भारतीयों के लिए रोजाना हासिल की जाने वाली व्यक्तिगत उपलब्धि भी है। #खुदपरनिर्भर अभियान के माध्यम से उन छोटे-बड़े व्यक्तिगत पलों को सामने लाया गया है, जब लोग अपने फैसले खुद लेते हुए आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

अभियान का उद्देश्य यह संदेश देना है कि वित्तीय स्वतंत्रता कई बड़े फैसलों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा में लिए गए छोटे-छोटे आत्मनिर्भर फैसलों से भी हासिल की जा सकती है। यह पहल उपभोक्ताओं को सुलभ और सुविधाजनक वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की होम क्रेडिट इंडिया की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

कंपनी ने बताया कि यह अभियान उसके ब्रांड के मूल दर्शन #जिंदगीहिट को भी आगे बढ़ाता है और लोगों को अपनी जरूरतों तथा आकांक्षाओं के लिए स्वतंत्र रूप से वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

#खुदपरनिर्भर कैंपेन की फिल्म अब यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Related posts

क्लियरटैक्स की व्हाट्सएप पर टैक्स फाइलिंग की सुविधा

hindustanprahari

26 अगस्त को खुलेगा करंट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड का आईपीओ

hindustanprahari

वामन हरी पेठे ज्वैलर्स ने सोने और हीरे के नेकलेस का एक भव्य संग्रह “नेकलेस महोत्सव” किया लॉन्च

hindustanprahari

Leave a Comment